फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   2.79 Crore Offering Money in Himachal Five Shaktipeeths.

चैत्र नवरात्रों में हिमाचल के पांचों शक्तिपीठों पर धनवर्षा, इतना हुआ चढ़ावा

Sat, 08 Apr 2017 10:58 AM IST
अमन वर्मा/अमर उजाला, ऊना
अमन वर्मा/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 08 Apr 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
2.79 Crore Offering Money in Himachal Five Shaktipeeths.

चैत्र नवरात्रों के दौरान देवभूमि हिमाचल के पांचों शक्तिपीठों में खूब धन वर्षा हुई। मां के चरणों में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर चढ़वा अर्पित किया। चैत्र नवरात्रों में प्रदेश के पांचों शक्तिपीठों में मां ब्रजेश्वरी देवी, ज्वालामुखी, नयनादेवी, चामुंडा देवी और छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं ने 2 करोड़ 79 लाख 36 हजार 620 रुपये का चढ़ावा माता के चरणों में अर्पित किया।

विज्ञापन


इसके अलावा पांचों शक्तिपीठों में 439.120 ग्राम सोना और 29 किलो 486 ग्राम चांदी भी चढ़ावे के रूप में अर्पित की है। मंदिर न्यास ज्वालामुखी में चैत्र नवरात्रों के दौरान 28 मार्च से छह अप्रैल तक 59 लाख 76 हजार 551 रुपये चढ़ावे के रूप में मिले हैं।
विज्ञापन


मंदिर अधिकारी अशोक पठानिया ने बताया कि चैत्र नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं ने 39.290 ग्राम सोना और तीन किलो 179 ग्राम चांदी मां के चरणों में अर्पित की है। मंदिर न्यास को यूएसए के 13 डॉलर, इंग्लैंड के 10 पाउंड, कनाडा के पांच डॉलर, मलयेशिया का एक रिंगिट और सऊदी अरब का एक रियाल चढ़ावे के रूप में मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए किस मंदिर में कितना चढ़ावा हुआ

2.79 Crore Offering Money in Himachal Five Shaktipeeths.

चैत्र नवरात्रों के दौरान 28 मार्च से पांच अप्रैल तक श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के चरणों में 72 लाख 38 हजार 422 रुपये का धन अर्पित किया है। चिंतपूर्णी मंदिर अधिकारी सरोज कुमारी ने बताया कि नवरात्रों में 47.500 ग्राम सोना और नौ किलो 275 ग्राम चांदी मंदिर न्यास को चढ़ावे के रूप में मिली है। चामुंडा देवी मंदिर न्यास को चैत्र नवरात्रों में 28 मार्च से चार अप्रैल तक 14 लाख 99 हजार 540 रुपये चढ़ावे के रूप में मिले।

मंदिर अधिकारी गृजेश चौहान ने बताया कि नवरात्रों में 16.430 ग्राम सोना, 234 ग्राम चांदी श्रद्धालुओं ने अर्पित की है। कांगड़ा स्थित बज्रेश्वरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में 42 लाख 53 हजार 917 रुपये का धन अर्पित किया है। मंदिर अधिकारी पवन बडियाल ने बताया कि नवरात्रों में 91.900 ग्राम सोना, चार किलो 682 ग्राम चांदी मंदिर न्यास को चढ़ावे के रूप में मिली है।

मंदिर न्यास नयनादेवी को चैत्र नवरात्रों में 28 मार्च से छह अप्रैल तक 89 लाख 68 हजार 190 रुपये चढ़ावे के रूप में मिले। मंदिर अधिकारी मंदन चंदेल ने बताया कि श्रद्धालुओं ने 244 ग्राम सोना, 12 किलो 116 ग्राम चांदी मां के चरणों में अर्पित की है।

इसके अलावा मंदिर न्यास नयनादेवी को नवरात्रों में 706 डॉलर यूएसए, 85 ऑस्ट्रेलिया के डॉलर, 70 पाउंड इंग्लैंड, 60 यूरो, 100 ओमान वैसा, चार रियाल सऊदी अरब, 10 डॉलर न्यूजीलैंड, 100 दिराम यूएई के चढ़ावे के रूप में मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed