फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   2,200 principals of the state will get school leadership training

Kullu: प्रदेश के 2,200 प्रधानाचार्यों को मिलेगा पाठशाला नेतृत्व का प्रशिक्षण

Thu, 09 Feb 2023 06:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Feb 2023 06:03 PM IST
सार

कार्यशाला में नई शिक्षा नीति के सिद्धांत, डिजिटल तकनीक, गूगल वर्कस्पेस, माइक्रोसॉफ्ट वर्कस्पेस, ऑडियो-वीडियो संपादन और शिक्षा को प्रभावी और सरल बनाने की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।

विज्ञापन
2,200 principals of the state will get school leadership training
शिक्षक(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में स्टार्स प्रोजेक्ट में 2,200 प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों, बीआरसी और सीएचटी को प्रौद्योगिकी क्षमता और नेतृत्व प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए स्कूल नेतृत्व विकास कार्यक्रम के में शेड्यूल के हिसाब से प्रशिक्षण कार्यशाला करवाई जा रही है। कार्यशाला में नई शिक्षा नीति के सिद्धांत, डिजिटल तकनीक, गूगल वर्कस्पेस, माइक्रोसॉफ्ट वर्कस्पेस, ऑडियो-वीडियो संपादन और शिक्षा को प्रभावी और सरल बनाने की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। लाहौल-स्पीति और किन्नौर में 100-100 और अन्य जिलों में 200-200 को प्रशिक्षण मिलेगा।

विज्ञापन


तीन-तीन जिलों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों, सीएचटी और बीआरसी को एक स्थान पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हर जिले से चार प्रधानाचार्य, चार मुख्याध्यापक, चार सीएचटी और चार बीआरसी को चयनित किया गया है। प्रशिक्षण पाने के बाद यह अपने-अपने जिलों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से खंड स्तर पर प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों, सीएचटी और बीआरसी को प्रशिक्षित करेंगे। इस संबंध में स्कूल नेतृत्व विकास कार्यक्रम के प्रदेश समन्वयक सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 2,200 प्रधानाचार्यों मुख्याध्यापकों, सीएचटी और बीआरसी को प्रौद्योगिकी क्षमता एवं नेतृत्व प्रशिक्षण दिया जाएगा। डाइट धर्मशाला में चंबा, सोलन और कांगड़ा, डाइट कुल्लू में मंडी, कुल्लू और सिरमौर के चयनित प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed