फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एआईसीसी महासचिव और पर्यवेक्षक बीके हरिप्रसाद ने संभाला मोर्चा

कांग्रेस महासचिव एवं पर्यवेक्षक बीके हरि प्रसाद ने संभाला मोर्चा

Sun, 05 May 2019 10:04 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 05 May 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
एआईसीसी महासचिव और पर्यवेक्षक बीके हरिप्रसाद ने संभाला मोर्चा
कांग्रेस - फोटो : file photo

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव एवं कांग्रेस के पर्यवेक्षक बीके हरिप्रसाद ने लोकसभा चुनाव के लिए मोर्चा संभाला लिया है। हाईकमान ने हरिप्रसाद को शनिवार को दिल्ली से शिमला के लिए रवाना कर दिया है। पर्यवेक्षक लोकसभा चुनाव होने तक राजधानी शिमला में डेरा जमाए रहेंगे।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक एआईसीसी महासचिव बीके हरिप्रसाद को शिमला संसदीय सीट में हो रहे लोकसभा चुनाव पर पैनी नजर रखने के निर्देश भी दिए हैं। पर्यवेक्षक को भाजपा के चुनाव प्रचार पर भी बराबर नजरें रखने को कहा है। शिमला संसदीय क्षेत्र में लोस चुनाव प्रचार को लेकर बराबर समीक्षा की जाती रहेगी। शिमला संसदीय क्षेत्र में होने वाले प्रचार में अभी तक कितनी रफ्तार पकड़ी जा सकी है। पार्टी प्रचार के दौरान पार्टी नेता कांग्रेस प्रत्याशी को कितना सहयोग दे रहे हैं, यह भी बारीकी से देखा जा रहा है।
विज्ञापन


पर्यवेक्षक बीके हरिप्रसाद को हाईकमान ने शिमला संसदीय क्षेत्र से बराबर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं ताकि शिमला सीट की पल-पल की स्थिति से वाकिफ हो सकें। शिमला सीट से भी हाईकमान के पास कोई अच्छे संकेत नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण से पर्यवेक्षक को शिमला में डेरा जमाने को भेजा है। हाईकमान हर रोज सुबह और शाम के कार्यक्रमों के लेकर विस्तृत रिपोर्ट भी तलब करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed