{"_id":"59e243eb4f1c1b79548b75ab","slug":"181508000747-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"218 में एक जीबी डाटा रोज, कालिंग फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
218 में एक जीबी डाटा रोज, कालिंग फ्री
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं को बंपर दिवाली गिफ्ट दिया है। निगम ने अपने अनलिमिटेड टॉक टाइम और डाटा प्लान 429 की कीमत करीब आधी घटाकर 218 रुपये कर दी है। 218 रुपये का रिचार्ज करने पर उपभोक्ताओं को 90 दिन यानी तीन महीने तक किसी भी नेटवर्क पर फ्री कालिंग की सुविधा मिलेगी, इतना ही नहीं रोजाना एक जीबी डाटा भी दिया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को 16 से 21 अक्तूबर के बीच 290 रुपये से रिचार्ज करवाने पर 435 का टॉकटाइम मिलेगा। इसके बाद *444* 429 # डायल करने पर मोबाइल पर प्लान-429 एक्टीवेट हो जाएगा। बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि बीएसएनएल ने प्रीपेड प्लान पर 50 प्रतिशत ऐक्सट्रा टॉक टाइम देने की भी घोषणा की है। 16 से 21 अक्तूबर के बीच बीएसएनएल के 290, 390 और 590 रुपये के रिचार्ज पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त टॉक टाइम मिलेगा। इतना ही नहीं, 290 रुपये के टॉपअप पर अब 435 का टॉक टाइम और 390 रुपये में 585 और 590 में 885 रुपये का टॉकटाइम दिया जाएगा।