{"_id":"5c8be5c0bdec2213e806f707","slug":"171552672192-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों उपभोक्ताओं को राहत, अब बिना सरचार्ज किस्तों में भी चुका सकेंगे बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों उपभोक्ताओं को राहत, अब बिना सरचार्ज किस्तों में भी चुका सकेंगे बिल
Sat, 16 Mar 2019 11:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल कंपनी ने शहर के हजारों व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे दी है। एक साल के भारी भरकम बिल अब चार किस्तों में भी चुका सकेंगे। इस पर कोई सरचार्ज भी नहीं लगेगा। शहर में करीब चार हजार व्यावसायिक उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्हें एक साल का पानी बिल जारी किया जा रहा है। कंपनी अगले एक हफ्ते में सभी को बिल जारी कर देगी। इनमें करीब पांच सौ होटल भी शामिल हैं। शहर में पानी की व्यावसायिक दरें घरेलू उपभोक्ताओं से करीब तीन गुना ज्यादा हैं।
विज्ञापन
ऐसे में ज्यादा बिल होने के कारण कंपनी के साथ हुई बैठक में इन उपभोक्ताओं ने राहत की मांग की थी। इसके बाद कंपनी ने फैसला लिया है कि इन्हें किस्तों में बिल चुकाने की सुविधा दी जाएगी। पहले भी यह सुविधा दी जा रही थी लेकिन तब सरचार्ज लगता था। नए बिल में इससे राहत मिलेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र गिल का कहना है कि लोगों की मांग पर बिल चुकाने की सुविधा दी जा रही है। कहा कि सभी उपभोक्ताओं को बिल भरने के लिए एक महीने का वक्त मिलेगा।
विज्ञापन
घबराएं नहीं, सबको घर पर मिलेगा बिल
ऐसे उपभोक्ता जिन अभी तक पानी बिल नहीं मिला है, वह घबराएं नहीं। बिल जमा न करने पर उनका कनेक्शन नहीं कटेगा, न ही अभी कोई सरचार्ज लगेगा। कंपनी का दावा है कि ऐसे उपभोक्ताओं को दफ्तर आने की भी जरूरत नहीं। लोग अपने वार्ड कार्यालय में आकर या फोन पर शिकायत दें। कंपनी की वेबसाइट पर भी कांटेक्ट अस के ऑप्शन पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
कंपनी सभी के घर तक बिल पहुंचाएगी। बिल जारी होने के बाद उपभोक्ता को जमा करवाने के लिए भी एक महीने का वक्त दिया जाएगा। लोग अपने वार्ड दफ्तर में ही यह बिल जमा कर सकते हैं। इसीलिए कंपनी आकर लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। शहर में अभी मैहली और कसुम्पटी इलाके ऐसे हैं जहां घरेलू उपभोक्ताओं को अभी बिल जारी होना बाकी हैं। इन्हें जल्द बिल दिए जाएंगे।
जनता की शिकायतों के लिए अलग सेल
कंपनी जनता की शिकायतें सुनने के लिए अलग सेल भी बना रही है। साथ ही टोलफ्री नंबर भी जारी किया जाना है। अगले हफ्ते तक कंपनी यह सेवा शुरू कर सकती है। कंपनी अगले माह से आनलाइन बिल भुगतान सेवा भी शुरू करने की तैयारी कर रही है।