{"_id":"5bc8c7a4bdec22696720d4b8","slug":"171539884964-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन से वसूली जाएगी कार पार्किंग की फीस, रूकेगी लूट-खसोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन से वसूली जाएगी कार पार्किंग की फीस, रूकेगी लूट-खसोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास शहर की सबसे बड़ी पार्किंग में चंडीगढ़ और दिल्ली की तर्ज पर मशीन से पार्किंग फीस की वसूली शुरू कर दी गई है। पार्किंग संचालकों का दावा है कि मशीन से पार्किंग फीस वसूली शुरू होने के बाद ओवर चार्जिंग बिल्कुल नहीं होगी। पार्किंग में गाड़ी के प्रवेश करने के बाद मशीन से पर्ची दी जाएगी और गाड़ी के निकलते समय इसी पर्ची के आधार पर भुगतान होगा।
विज्ञापन
पार्किंग में कार के प्रवेश करते ही मशीन में कार का नंबर फीड हो जाएगा। नंबर डालने के बाद मशीन से निकलने वाली पर्ची में गाड़ी के प्रवेश का समय सहित तिथि भी प्रदर्शित हो जाएगी। एक बार कोड भी पर्ची में प्रदर्शित होगा। पार्किंग से गाड़ी निकालते समय प्रवेश के समय मिली पर्ची दिखानी होगी। पर्ची में लगा बार कोड स्कैनिंग मशीन से स्कैन किया जाएगा। गाड़ी जितने समय पार्किंग में खड़ी रही, उसके आधार पर पार्किंग फीस वसूली जाएगी। दावा किया जा रहा है कि मशीन से ओवरचार्जिंग की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। लेकिन वाहन मालिकों को मशीन से निकलने वाली पर्ची संभाल कर रखनी होगी।
विज्ञापन
यदि पर्ची गुम हो गई तो लॉस टिकट चार्ज के तौर पर सौ रुपये चुकाने पड़ेंगे। पर्ची गुम होने पर सभी मशीनें कंप्यूटर से जोड़ कर पार्किंग फीस का आकलन होगा। पार्किंग में वाहनों की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी तैयारी कर ली गई है। पार्किंग के टॉप फ्लोर पर वैले पार्किंग की सुविधा भी शुरू की गई है। इसमें वाहन चालकों के समय की बचत होगी और वाहन चालकों को निचली मंजिल में गाड़ी खड़ी कर टॉप फ्लोर तक पैदल चलने के झंझट से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
मशीनों से खत्म होगी ओवर चार्जिंग की समस्या : गौरव
ओवर चार्जिंग की समस्या खत्म करने के लिए लिफ्ट पार्किंग में मशीनों से फीस के भुगतान की सुविधा शुरू की गई है। एंट्री और एग्जिट प्वाइंटों में भी बदलाव किया जा रहा है, जिससे सर्कुलर रोड पर यातायात जाम की समस्या पेश न आए।
- गौरव सूद, निदेशक शिमला टोलस एंड प्रोजेक्टस प्राइवेट लिमिटेड
अलग होंगे प्रवेश और निकासी के स्थान, जाम से मिलेगा छुटकारा
लिफ्ट पार्किंग में अब एंट्री और एग्जिट प्वाइंट अलग-अलग होंगे। हाईकोर्ट साइड से सिर्फ गाड़ियों की एंट्री होगी और लिफ्ट साइड से गाड़ियां बाहर निकलेंगी। सड़क से पार्किंग का एंट्री प्वाइंट 20 मीटर दूर बनाया गया है, जिससे गाड़ियाें की कतार पार्किंग परिसर के भीतर ही लगे। एग्जिट प्वाइंट पर भी गाड़ियों की कतार पार्किंग के रैंप पर लगेगी। डबल लेन में रैंप पर एक साथ 15 से 20 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। शुरुआती दौर में पार्किंग का एंट्री और एग्जिट प्वाइंट एक ही होने के कारण सर्कुलर रोड पर जाम की समस्या पेश आ रही थी।