फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   170corer work strat in shimla city

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 170 करोड़ के कामों को मंजूूरी

Tue, 05 Apr 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
170corer work strat in shimla city
स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने 31 मार्च से पहले भेजे प्रस्तावों को दी हरी झंडी, सड़कें होंगी चौड़ी क्रॉसर
विज्ञापन

चक्कर में साढ़े 5 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन के तहत फ्लाईओवर, बहुमंजिला पार्किंग और सड़कें चौड़ी करने समेत 170 करोड़ रुपये के कई नए प्रोजेक्टों को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। कई महकमों ने 31 मार्च से पहले इनके प्रस्ताव स्मार्ट सिटी प्रबंधन को भेजे थे।
अब मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाले निदेशक मंडल की बैठक में इन पर अंतिम मंजूरी ली जाएगी। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने संबंधित विभागों को इनका काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इनमें सबसे बड़ा प्रोजेक्ट विधानसभा के पास बनेगा। यहां 20 करोड़ से बहुमंजिला पार्किंग बनेगी जिसमें जिम, रीडिंग रूम की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

बालूगंज के चक्कर के पास साढ़े 5 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव है। विक्ट्री टनल, खलीनी के बाद यह शहर का तीसरा फ्लाईओवर होगा। लोक निर्माण विभाग इसका निर्माण करेगा। शहर के एसडीए कांप्लेक्स कसुम्पटी में छह करोड़ जबकि ऑकलैंड टनल के पास साढ़े 6 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग बनेंगी। इनके टेंडर भी कॉल किए जा चुके हैं। स्मार्ट सिटी प्रबंधन के अनुसार केंद्र के निर्देश पर 31 मार्च के बाद अब किसी भी नए प्रस्ताव को इस मिशन से पैसा नहीं मिलेगा। शहर में कुल 700 करोड़ रुपये के काम ही इस प्रोजेक्ट के तहत करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवबहार-हॉलीलाज समेत चार सड़कें होंगी चौड़ी
नवबहार हॉलीलाज सड़क 3 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ी की जाएगी। ऑल इंडिया रेडियो से लेबर हॉस्टल तक की सड़क भी 4 करोड़ से चौड़ी होगी। चौड़ा मैदान में सिसिल होटल से कोटशेरा कॉलेज तक की सड़क भी चौड़ी की जाएगी। स्मार्ट सिटी मिशन से इस पर 4 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें फुटपाथ सुविधा भी मिलेगी। 103 टनल के पास सीपीडब्ल्यूडी को 4 करोड़ रुपये देकर सड़क चौड़ी करवाई जाएगी। बैम्लोई से लालपानी बाइपास तक साढ़े 4 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़क बनेगी।
पार्किंग निर्माण के लिए मिलेंगे 12 करोड़
शहर में पार्किंग निर्माण के लिए नगर निगम को 12 करोड़ रुपये मिलेंगे। इनमें से आठ पार्किंग के प्रस्ताव निगम की ओर से मिले थे। इनका काम अब शुरू किया जा सकेगा। कुछ और चिन्हित स्थानों पर भी पार्किंग नगर निगम बना सकेगा।
ई-बसों-टैक्सियों के लिए 30 करोड़
शहर में इलेक्ट्रिक बसें और टैक्सियों को खरीदने के लिए एचआरटीसी को अब 30 करोड़ रुपये देने की मंजूरी मिली है। पहले 20 करोड़ देने की योजना थी। ढली वर्कशॉप को 12 करोड़ रुपये खर्चकर आधुनिक बनाया जाएगा। कई और छोटे कामों को भी प्रशासनिक मंजूरी दी है। 2.80 करोड़ से नाभा में टेनिस ग्राउंट और पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।

निदेशक मंडल में मिलेगी अंतिम मंजूरी : ब्रह्मप्रकाश
स्मार्ट सिटी मिशन के महाप्रबंधक ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 170 करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है। निदेशक मंडल में इन पर अंतिम मंजूरी ली जाएगी। संबंधित विभागों को इन पर जल्द काम शुरू करने के लिए कह दिया है। 31 मार्च के बाद अब किसी भी नए प्रस्ताव पर मंजूरी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed