फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पानी की सप्लाई पर विवाद, अफसर-जेई में धक्कामुक्की

पानी की सप्लाई पर विवाद,अफसर-जेई में धक्कामुक्की

Sat, 29 Jun 2019 11:15 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
पानी की सप्लाई पर विवाद, अफसर-जेई में धक्कामुक्की
सांकेतिक तस्वीर

शहर में पानी की सप्लाई का शेड्यूल गड़बड़ाने पर पेयजल कंपनी के अधिकारी और जेई के बीच वीरवार को बहसबाजी तथा धक्कामुक्की हो गई। एमसी परिसर में हुई इस घटना से दिनभर माहौल गरमाया रहा। सूत्रों के अनुसार कच्चीघाटी वार्ड में पेयजल सप्लाई न मिलने को लेकर स्थानीय पार्षद संजय परमार ने वीरवार को कंपनी के एक अधिकारी को फोन पर शिकायत दी। पूछा कि आखिर उनके वार्ड में पानी की नियमित सप्लाई क्यों नहीं दी जा रही है। कहा कि वीरवार को महज आधा घंटा पानी आया है।

विज्ञापन


कई घर ऐसे हैं जहां पांच दिन से पानी नहीं। अधिकारी ने कहा कि गिरि में गाद के चलते दिक्कत हुई है। पार्षद ने नाराजगी जताई कि बाकी वार्डों में कंपनी रोज पानी देती है, सिर्फ उनके वार्ड के लिए ही पानी नहीं। पार्षद से बातचीत के बाद अधिकारी की दफ्तर के बाहर एक जेई से पेयजल वितरण को लेकर बहस हो गई और बात धक्कामुक्की तक जा पहुंची। हालांकि, बाद में दोनों में सुलह हो गई लेकिन शुक्रवार को नगर निगम में इस घटना पर खूब चर्चा रही।
विज्ञापन


शुक्रवार को 54.11 एमएलडी पानी की सप्लाई
शहर के लिए शुक्रवार को 54 एमएलडी पानी की सप्लाई मिली है। हालांकि, इसके बावजूद कई इलाकों में शेड्यूल के मुताबिक पानी नहीं दिया जा रहा। भट्ठाकुफर के पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि शनिवार को उनके इलाके में पानी नहीं दिया गया है। कसुम्पटी पार्षद राकेश चौहान ने कहा कि कंपनी रात दो बजे पानी की सप्लाई दे रही है। इससे लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। शेड्यूल के मुताबिक सप्लाई दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed