फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   खाली पिंजरे के बगल से पालतू कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ

खाली पिंजरे के बगल से पालतू कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ

Sat, 29 Jun 2019 11:16 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
खाली पिंजरे के बगल से पालतू कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ
सांकेतिक तस्वीर

उत्पाती बंदरों के बाद अब तेंदुए भी वन विभाग के जाल में नहीं फंस रहे। विभाग ने जिस तेंदुए को पकड़ने के लिए दिन के समय लोहे का पिंजरा लगाया था, तेंदुआ चंद घंटे बाद रात के समय उसी पिंजरे के बगल से एक पालतू कुत्तेे को उठा ले गया। घटना कसुम्पटी इलाके की है। यहां बुधवार को तेंदुए ने काल्टा निवास में पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया था। लोगों के शोर मचाने के बाद तेंदुआ भाग गया। लेकिन इसके हमले से घायल हुआ कुत्ता मर गया। बाद में इसे जमीन में दबा दिया गया। लोगों और स्थानीय पार्षद के कहने पर वन विभाग की टीम वीरवार को मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए लोहे का पिंजरा लगा दिया।

विज्ञापन


लोगों का कहना था कि जिस कुत्ते पर हमला हुआ है, तेंदुआ उसे लेने जरूर आएगा। ऐसे में पिंजरा काल्टा निवास के ठीक सामने लगा दिया गया। पिंजरा खाली था। चंद घंटे बाद ही वीरवार रात को तेंदुआ फिर इसी जगह पर वापस पहुंचा। लेकिन वन विभाग के पिंजरे में न जाकर अबकी बार पिंजरे के दूसरी तरफ एक रिहायशी मकान से पालतू कुत्ते को उठा लिया। सुबह करीब चार बजे तेंदुआ दूसरी बार फिर वापस यहां पहुंचा। इस बार यह एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया।
विज्ञापन


लोगों ने की पिंजरा बदलने की मांग
स्थानीय लोगों ने पार्षद राकेश चौहान को इसकी सूचना दी। पार्षद ने वन विभाग से अब पिंजरे की लोकेशन बदलने की मांग की है। साथ ही पिंजरे में तेंदुए के खाने के लिए कुछ खाद्य सामग्री रखने को कहा है ताकि तेंदुआ इसमें कैद हो सके। लोगों का कहना है कि खाली पिंजरे में भला तेंदुआ क्यों जाएगा। पिंजरे के बावजूद वह साथ लगते घरों से पालतू कुत्तों को शिकार बना रहा है। पार्षद ने पिंजरा बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार बार आ रहा तेंदुआ
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार तेंदुआ एक मकान में कुत्ते के लिए गेट के नजदीक बनाए हट के बाहर बार बार आ रहा है। 25 जून के बाद 28 जून को भी तेंदुआ फिर हट के बाहर बैठा दिखा। तेंदुआ दिखने से इलाके में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed