फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव

संजीव शर्मा फिर बने सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

Fri, 21 Jun 2019 12:49 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के संजीव शर्मा लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बन गए हैं। संजीव शर्मा ने 227 मत प्राप्त कर चार अन्य उम्मीदवारों को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। वीरवार को राज्य सचिवालय में हुए चुनाव में 675 कर्मचारियों ने मतदान किया। देर शाम घोषित हुए चुनाव नतीजों में कमल कृष्ण महासचिव, रमन उपाध्यक्ष, सुरेंद्र कोषाध्यक्ष और कमलजीत वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर काबिज हुए।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद का मुकाबला सबसे अधिक रोचक रहा। संजीव शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भूपेंद्र सिंह बॉबी को 36 मतों से शिकस्त दी। भूपेंद्र सिंह को 191 वोट प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे अन्य तीनों उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। राजेश कुमार कपिल को 150, महेश कुमार को 83 और जगतराम वर्मा को 22 वोट प्राप्त हुए। उधर, कमल कृष्ण शर्मा ने 329 वोट लेकर महासचिव पद पर जीत दर्ज की। इस पद के लिए चुनाव लड़ रहे अन्य उम्मीदवारों राजेंद्र सिंह को 210 और राजेश धीमान को 131 वोट मिले। राजेश धीमान की जमानत जब्त हुई।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद 384 वोट लेकर कमलजीत सिंह ने जीत दर्ज की। इनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे चानन मेहता को 290 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर 333 वोट लेकर रमन शर्मा विजयी रहे। इस पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे अन्य उम्मीदवारों में प्रताप सिंह को 169, रोहित मेहता को 98 और आशा ठाकुर को 70 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर 341 वोट लेकर सुरेंद्र मोहन ने जीत दर्ज की। इस पद पर हुए सीधे मुकाबले में दूसरे प्रत्याशी कुशल चंद ठाकुर को 330 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी सदस्य के नौ पदों पर चुन्नी लाल 366, महेंद्र कुमार 352, दीपिका ठाकुर 335, संजय कुमार 311, बलदेव कुमार 285, रमेश चंद 270, सोनिया मेहता 255, राकेश भारद्वाज 233 और विनोद कुमार 229 वोट लेकर विजयी घोषित हुए। कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में दिनेश कुमार को 162, कृष्णा ठाकुर को 136 और रुपलाल मित्र को 100 वोट मिले। इन तीनों कर्मचारियों की जमानत जब्त हुई। 213 लेकर अमर सिंह चुनाव हार गए।


संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहे चार उम्मीदवारों में से तीन के नाम वापिस लेने पर प्रेम चंद धर्मा का चयन पहले ही निर्विरोध हो चुका है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रदीप जसवाल ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। सचिवालय के अलावा राज्य लोक सेवा आयोग, राज्यपाल सचिवालय और लोकायुक्त के कार्यालयों में नियुक्त कर्मचारियों ने भी मतदान में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed