{"_id":"59aee1fd4f1c1b6e078b46d8","slug":"151504633341-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह किशोरियों की शिक्षा का खर्च उठा रहे हेड टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह किशोरियों की शिक्षा का खर्च उठा रहे हेड टीचर
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम से प्रेरित होकर धरोगड़ा पंचायत के ऐशा भमनोल गांव के एक शिक्षक ने क्षेत्र की 15 बेटियों की पढ़ाई का जिम्मा उठाया है। राजकीय प्रारंभिक पाठशाला क्यालू में मुख्य अध्यापक डॉ. महेंद्र शर्मा ने संकल्प लिया है कि वह सभी बेटियों को 12वीं तक पढ़ाई करवाएंगे। इस दौरान शिक्षा का खर्च वह स्वयं करेंगे। डॉ. महेंद्र शर्मा राज्य स्तरीय शिक्षा सम्मान से भी सम्मानित हैं। उनका कहना है कि असहाय, जरूरतमंद बच्चियों को वह पढ़ाई करवा रहे हैं। करीब एक साल से वह शिक्षा का खर्च उठा रहे हैं। शर्मा साहित्य लेखन में भी रुचि रखते हैं और अब तक इनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। पढ़ाई के लिए लगने वाली हर तरह की लेखन सामग्री वह इन्हें मुहैया करवाते हैं।