फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   15 Percent Hike in Prices of Liquor in Himachal Pradesh

हिमाचल में महंगी हुई शराब, सरकार ने इतने फीसदी बढ़ाए दाम

Thu, 06 Apr 2017 03:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 06 Apr 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
15 Percent Hike in Prices of Liquor in Himachal Pradesh

हिमाचल में शराब महंगी हो गई है। राज्य सरकार ने विभिन्न तरह की शराब को करीब 15 फीसदी महंगा कर दिया है। ये प्रावधान दोनों तरह की ही अंग्रेजी और देसी शराब पर लागू होंगे। केवल विदेशों से आयात की जाने वाली बीयर ही महंगी नहीं होगी। इस पर प्रदेश सरकार ने कोई खास शुल्क नहीं लगाया है। इसके लिए राज्य आबकारी एवं कराधान की ओर से आबकारी शुल्क, उत्पाद और निर्यात शुल्क वसूली के नए प्रावधान लागू कर दिए हैं।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इन प्रावधानों को एक अप्रैल से लागू किया जाएगा। प्रधान सचिव आबकारी एवं कराधान की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक देसी शराब में आबकारी शुल्क प्लेन स्पिरिट में 10 रुपये प्रति प्रूफ लीटर, रेक्टिफाइड, ईएनए एवं माल्ट  स्पिरिट में 13.50 और अल्कोहलिक सिडार में 650 मिलीलीटर की बोतल में 1.15 रुपये लिया जाएगा।

विज्ञापन

आयातित शराब पर 15.50 रुपये प्रति लीटर शुल्क

15 Percent Hike in Prices of Liquor in Himachal Pradesh

इसके अलावा अन्य तमाम तरह की शराब के लिए इसके अलग-अलग रेट तय किए गए हैं। इसी तरह से पांच प्रतिशत अल्कोलिक बीयर में 14.40 रुपये प्रति बल्क बॉटल वसूल किए जाएंगे। विदेशों से आयातित शराब या भारत में बनाए गए विदेशी शराब में आयात

शुल्क 15.50 रुपये प्रति लीटर लिया जाएगा। माल्ट स्पिरिट में ये 9.25 रुपये, न्यूट्रल स्पिरिट में 8.75 रुपये प्रति बल्क लीटर, रेक्टिफाइड स्पिरिट में ये 6.50 रुपये और वाइन एंड सिडार में 5.25 रुपये प्रति बल्क लीटर होगा। इस शुल्क में करीब 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed