फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   15 drugs manufactured in Himachal Pradesh fail quality test

सीडीएससीओ: हिमाचल में बनी अलसर समेत 15 दवाओं के सैंपल फेल

Fri, 12 Nov 2021 08:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Nov 2021 08:27 PM IST
सार

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन (सीडीएससीओ) के अक्तूबर के ड्रग अलर्ट में ये दवाइयां मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं। इन दवाइयों में अल्सर, बुखार, वैक्टीरियल इंफेक्शन, सूखी खांसी, तनाव, डाईजेशन, विटामिन की कमी, एनेस्थीसिया, दर्द व सूजन आदि की दवाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
15 drugs manufactured in Himachal Pradesh fail quality test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बनी अलसर समेत 15 दवाओं के सैंपल अक्तूबर में फेल हो गए हैं। दो कंपनियों के दो-दो व एक कंपनी से तीन सैंपल एक साथ फेल हुए हैं। सोलन जिले की नौ, बिलासपुर की तीन, सिरमौर की दो व कांगड़ा की एक कंपनी के दवा सैंपल फेल हुए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन के अक्तूबर के ड्रग अलर्ट में ये दवाइयां मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं। इन दवाइयों में अल्सर, बुखार, वैक्टीरियल इंफेक्शन, सूखी खांसी, तनाव, डाईजेशन, विटामिन की कमी, एनेस्थीसिया, दर्द व सूजन आदि की दवाएं शामिल हैं। संगठन ने देश भर की 1061 दवाओं के सैंपल लिए थे, जिनमें 1025 सैंपल पास हुए, जबकि 36 सैंपल फेल हुए हैं। इनमें 15 हिमाचल प्रदेश में बनी हैं।
विज्ञापन


राज्य ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने बताया कि सिरमौर के कालाअंब स्थित शिवम एंटरप्राइजिज की दवा रेनीटाईडिन एचसीएल इंजेक्शन, कालाअंब के ओगली स्थित डिजिटल विजन कंपनी की दवा सी कोल्ड, सोलन के झाड़माजरी में स्कॉट एडिल कंपनी की वैक्टीरियल इंफेक्शन की दवा, झाड़माजरी की हिलक्राप्ट कंपनी की दवा एंब्रोलिट डी प्लस के दो सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालागढ़ के सैणी माजरा स्थित थियोन फार्मास्युटिकल कंपनी की तनाव की दवा प्रेगाबालिन कैप्सूल, झाड़माजरी की श्रीराम हेल्थ केयर कंपनी की अल्सर की दवा पेंटाप्रोजोल, लोधी माजरा की नवकार लाइफ साइंस कंपनी में वैक्टीरियल इंफेक्शन की दवा एफलोक्सासीन एंड ओमिडा जोल, झाड़माजरी स्थित इनोवा कैपटैब कंपनी में अल्सर की दवा रेबीप्रोजोल के सैंपल सही नहीं पाए गए।


बिलासपुर की टाईडिल कंपनी की ट्रामोडोल, ओक्टोक्सीड कैप्सूल व इनजोक्स प्लस टैबलेट के तीन सैंपल फेल हुए हैं। बद्दी की बायोटेक कंपनी की एनेस्थीसिया की बुपीवेकाइन इंजेक्शन, जिला कांगड़ा की केयर मैक्स कंपनी की दवा डिक्लोफेनिक तथा झाड़माजरी स्थित स्कॉट एडिल कंपनी में पेट दर्द की दवा मेराफेनम इंजेक्शन के सैंपल फेल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed