{"_id":"5a846bf44f1c1b5e6e8b53d6","slug":"141518627828-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अब रोज पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अब रोज पानी की सप्लाई
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के कोर एरिया के बाद अब उपनगरों में भी रोज पानी की सप्लाई दी जाएगी। बारिश से पेयजल परियोजनाओं में जलस्तर बढ़ने के बाद नगर निगम करीब आधा दर्जन उपनगरों में रोज पानी देने की तैयारी कर रहा है। इसी हफ्ते से पंथाघाटी, विकासनगर, कच्चीघाटी, न्यू शिमला, कंगनाधार और टुटू में रोज पानी देने की तैयारी चल रही है।
इससे इन उपनगरों के करीब 30 हजार से अधिक लोगों को पानी की किल्लत नहीं रहेगी। अभी इन इलाकों में तीसरे दिन पानी की सप्लाई दी जा रही है। निगम प्रशासन का कहना है कि पंपिंग में सुधार होने के बाद शहर को रोजाना 45 एमएलडी की सप्लाई मिलने लगी है। यह शहर की जरूरत के हिसाब से काफी है। कोटी-बरांडी की लीकेज भी दुरुस्त हो चुकी है। यहां से भी अब रोजाना दो एमएलडी से ज्यादा पानी आ रहा है। ऐसे में बाकी उपनगरों में भी रोज पानी की सप्लाई दी जा सकती है। बिजली कट और जलस्तर घटने से यदि पंपिंग प्रभावित होती है तो कुछ इलाकों में तीसरे दिन भी पानी दिया जा सकता है। निगम के अधिशासी अभियंता राजेश कश्यप ने कहा कि पंपिंग बढ़ाई जा रही है। ज्यादातर इलाकों में रोज पानी देने का प्रयास रहेगा।
---
अभी इन इलाकों में रोज दी जा रही सप्लाई
सेंट्रल जोन में मालरोड, लोअर बाजार, सब्जी मंडी, रामबाजार, बस स्टैंड, कृष्णानगर, कैथू, अनाडेल, चौड़ा मैदान जोन के फागली, नाभा, बालूगंज और समरहिल में रोजाना पानी की सप्लाई दी जा रही है। इसके अलावा संजौली में भी रोज पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
---
बिजली कट से पंपिंग प्रभावित
बिजली कट लगने से बुधवार को शहर को 39 एमएलडी पानी की सप्लाई मिली है। नगर निगम वीरवार से ही रोज पानी देने की सप्लाई की तैयारी कर रहा था, लेकिन अब एक दो दिन बाद सप्लाई सुचारु होने पर ही नया शेड्यूल लागू किया जा सकेगा। रोज पानी देने को लेकर शिमला ग्रेटर वाटर सर्कल के अधिकारियों की मंगलवार को बैठक भी हो चुकी है। इसमें शहर के बाकी उपनगरों में भी रोज पानी देने को लेकर फैसला लिया गया है।