{"_id":"5a7dc6254f1c1ba1268b9525","slug":"141518192165-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण पर होटल का कटा बिजली-पानी कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण पर होटल का कटा बिजली-पानी कनेक्शन
Updated Fri, 09 Feb 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में विक्ट्री टनल के पास अवैध निर्माण पर एक होटल का बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया गया है। नगर निगम और बिजली विभाग ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की है। पर्यटन विभाग ने करीब छह माह पहले निरीक्षण के दौरान इस निजी होटल में अनाधिकृत मंजिल पकड़ी थी। जांच में सामने आया कि विभाग की अनुमति के बिना इस मंजिल में कमरे बना कर किराए पर चढ़ाए जा रहे हैं। वीरवार को न्यायालय के आदेशों के बाद गठित संयुक्त निरीक्षण कमेटी ने होटल का दोबारा निरीक्षण किया था। इस दौरान कमरे तो सील पाए गए लेकिन बिजली पानी का कनेक्शन अभी तक नहीं कटा था। कमेटी ने आदेशों का पालन करते हुए शुक्रवार को बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया गया है। इससे पहले कनलोग स्थित एक होटल का भी बिजली और पानी का कनेक्शन कट चुका है। संयुक्त निरीक्षण समिति की कार्रवाई के बाद होटल कारोबारियों में हड़कंप है।
---
35 होटलों का रिकॉर्ड खंगाला
शहर में चल रहे होटलों का रिकॉर्ड खंगालने की कार्रवाई जारी है। संयुक्त निरीक्षण समिति की टीम ने शुक्रवार को भी 35 होटलों का रिकॉर्ड खंगाला। लगातार चल रहे निरीक्षण के चलते इस बार ज्यादातर होटल मालिक पहले से ही रिकॉर्ड लेकर तैयार थे। टीम ने शुक्रवार को 103 टनल से निरीक्षण की शुरुआत की। इसके बाद कच्चीघाटी, संकटमोचन, तारादेवी, शोघी और आनंदपुर इलाके में जाकर कुल 35 होटलों का रिकॉर्ड चैक किया। ज्यादातर होटलों का रिकॉर्ड दुरुस्त पाया गया है।
---
कुछ होटल फैला रहे प्रदूषण
कुछ जगह प्रदूषण की शिकायत मिली है जिसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है। शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते अब यह टीम सोमवार को फिर फील्ड में उतरेगी। जांच के बाद निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को सौंपी जाएगी। इसे हाईकोर्ट में जमा करवाया जाएगा जिसके बाद अवैध होटलों का बिजली पानी काटने और होटलों की सील करने की कार्रवाई होगी।