{"_id":"58b95a1b4f1c1b875983171d","slug":"14-new-train-will-run-in-himachal-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग बोले, हिमाचल में दौड़ेंगी 14 नई रेलगाड़ियां, सरकार पर भी साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग बोले, हिमाचल में दौड़ेंगी 14 नई रेलगाड़ियां, सरकार पर भी साधा निशाना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 03 Mar 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मौजूदा रेल नेटवर्क पर जल्द ही 14 नई रेलगाड़ियां दौड़ेंगी। हिमाचल में रेलवे के विस्तार को लेकर कोशिश जारी है। हरोली के गांव भदसाली और छेत्रा में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जहां पहले भाजपा की सरकार के समय प्रदेश प्रथम स्थान पर था, वहीं अब कांग्रेस पार्टी की सरकार के समय पिछड़ गया है और 24वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन सबके लिए प्रदेश की सरकार जिम्मेदार है। मौजूदा सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश पिछड़ता जा रहा है। यहां पर मात्र नशा एवं माफिया राज ही कार्य कर रहा है जिसको प्रदेश सरकार नियंत्रित करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। हरोली समेत प्रदेश में नशे जैसी कुरीति कांग्रेस राज में ही फैली है। इसके लिए उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि वे इसके लिए एक जनांदोलन चलाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मोदी की सरकार बनी है देश दिनोंदिन तरक्की की राह पर है। चाहे बात कोयला घोटाले की हो या दूरसंचार घोटाले की, सभी पर लगाम लगाते हुए दोबारा टेंडर किए गए और सरकारी खजाने में बेतहाशा इजाफा करवाया गया। उन्होंने कहा कि उद्योगपति भ्रष्टाचार से दुखी होकर हिमाचल से वापस जा रहे हैं। इससे प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ेगी। सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश की छवि खराब हुई है।
विज्ञापन
सड़कों एवं रेल लाइन के विस्तार के लिए भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं प्रदेश को 61 नेशनल हाइवे और 3 फोरलेन की सौगात भी केंद्र की भाजपा सरकार की ही देन है। स्थानीय ट्रिपल आईटी का शीघ्र ही केंद्रीय मंत्री की ओर से शिलान्यास करवाया जाएगा। उन्होंने हरोली की जनता से आह्वान किया कि वह प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते हुए भाजपा का साथ दे, ताकि नशे जैसी बुराई पर नकेल डाली जा सके।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के नाम पर मात्र भ्रष्टाचार ही कर रही है। जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तभी से यहां पर चिट्टा माफिया जैसी कुरीति पनपी है। उन्होंने कहा कि 18 मार्च को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरोली में नशे के खिलाफ रैली के रूप में जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा।