{"_id":"5c067735bdec2241522c5455","slug":"1383-computer-teachers-not-received-october-salary-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 1383 कंप्यूटर शिक्षकों को नहीं मिला अक्तूबर माह का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 1383 कंप्यूटर शिक्षकों को नहीं मिला अक्तूबर माह का वेतन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 04 Dec 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आउटसोर्सिंग पर तैनात 1383 कंप्यूटर शिक्षकों को अक्तूबर महीने का वेतन जारी नहीं किया गया है। अक्तूबर महीने में कंप्यूटर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिलाई में मिलकर वेतन न मिलने को लेकर रोष जताया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दिवाली से वेतन की अदायगी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सोमवार तक शिक्षकों को वेतन नहीं मिला। कंप्यूटर शिक्षक संघ के पदाधिकारी हेतराम, बलवंत, नरेश पांडित और राजेश ने बताया कि कई कंप्यूटर शिक्षकों को समय पर वेतन जारी नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
महंगाई के इस दौर में बिना वेतन काम करना शिक्षकों के लिए मुश्किल हो गया है। हिमाचल में चाहे सरकार कांग्रेस की रही हो या फिर भाजपा की। सरकारों ने कंप्यूटर शिक्षकों के लिए पॉलिसी नहीं बनाई। विधानसभा चुनाव के दौरान नेता शिक्षकों को पॉलिसी बनाने का आश्वासन देते रहे है।
विज्ञापन