फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अपने नाम का पौधा लगाएं, देखभाल करेगा वन विभाग

अपने नाम का पौधा लगाएं, देखभाल करेगा वन विभाग

Fri, 13 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
अपने नाम का पौधा लगाएं, देखभाल करेगा वन विभाग
शिमला। प्रदेश और देश का कोई भी व्यक्ति राजधानी शिमला में अपने नाम का पौधा लगा सकता है। पौधे की देखभाल का पूरा जिम्मा वन विभाग का होगा। शहरी वन विभाग ने शहर को हरा-भरा रखने और बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को वनों की तरफ आकर्षित करने के लिए शहर के जाखू और फागली में स्मृति वन योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन

इस अनूठी योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपने या अपने किसी करीबी के नाम का पौधा इस वन में लगा सकता है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने और यादगार पर लगने वाले इस पौधे की कीमत 1500 रुपये होगी। वहीं अगर किसी कारण पौधा सूखता है या फिर किसी रोग से ग्रस्त होता है तो इसकी पूरी जिम्मेवारी विभाग की होगी। पौधे के सूखने पर विभाग बिना किसी अतिरिक्त शुल्क लिए उसी जगह पर नया पौधा लगाकर देगा। पौधे पर बाकायदा व्यक्ति की नेम प्लेट लगेगी, जिसमें नाम के साथ पौधे के लगाने की तारीख भी होगी। पौधे को लगाने वाला व्यक्ति कभी भी इन स्मृति वन में आकर पौधे को देख सकता है। विभाग इस योजना में सिर्फ देवदार के पौधे लगाएगा। पौधा किसी तरह से रोगग्रस्त न हो, इसके लिए विभाग पौधों को 5 साल के लिए नर्सरी में रखेगा और पूरी जांच के बाद ही इन पौधों को स्मृति वन में रोपा जाएगा। विभाग इस पूरे स्मृति वन को बाड़ लगाएगा।
विज्ञापन

कोट्स
शहरी वन विभाग के डीएफओ इंदर कुमार ने बताया कि विभाग ने शहर के वनों में स्मृति वन योजना शुरू की है। पौधे की देखरेख महकमा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed