फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   प्रचार के अंतिम दिन उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत

प्रचार के अंतिम दिन उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत

Tue, 07 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
प्रचार के अंतिम दिन उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत
शिमला। विधानसभा चुनाव में शिमला शहर की सीट पर मैदान में उतरे चारों उम्मीदवारों ने प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी। चुनावी रैलियों और प्रचार के पांच बजे बंद होने की समय सीमा को ध्यान में रखते हुए प्रचार अभियान चलाया। कांग्रेस से बागी होकर मैदान में बतौर आजाद उम्मीदवार उतरे हरीश जनारथा ने सुबह 11:15 बजे संजौली के ढली टनल के पास से अपने समर्थकों के साथ रोड शो किया जो संजौली चौक लकड़ बाजार टका बैंच होकर शेरे पंजाब से लोअर बाजार होते हुए डीसी ऑफिस तक निकला। उसके बाद कृष्णानगर में डोर-टू-डोर प्रचार का अभियान चलाया। वहां से नाभा, फिर फागली तक प्रचार अभियान समर्थकों के साथ जारी रखा।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी हरभजन सिंह ने मंगलवार को सुबह ही नाभा से अपना डोर-टू-डोर प्रचार का अभियान अपने समर्थकों के साथ शुरू किया। यहां से वह बालुगंज बाजार और रिहायशी क्षेत्र में मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए प्रचार के लिए जिला कचहरी चक्कर पहुंचे। यहां से इंडस्ट्री कार्यालय, हाई कोर्ट में दोपहर बाद तक प्रचार करते रहे। इसके साथ हरभजन सिंह भज्जी ने कास्टफन और बाजार में भी वोट मांगे। उनकी महिला प्रचार टीम ने अनाडेल, खलीणी क्षेत्र में लोगों से वोट मांगे।
विज्ञापन

माकपा प्रत्याशी संजय चौहान के लिए सब्जी मंडी ग्राउंड में अंतिम रैली आयोजित की गई। रैली का आयोजन पंचायत भवन से सब्जी मंडी तक किया गया। इसमें पोलित ब्यूरो सदस्य एवं लोकसभा सांसद मोहम्मद सलीम, अमीनदार, राज्य सचिवालय सदस्य टिकेंद्र पंवर और विजेंद्र मेहरा ने संबोधित किया। इससे पूर्व प्रत्याशी संजय चौहान ने सुबह आईजीएमसी में जा कर कर्मचारियों से वोट मांगे। रैली समाप्त होने के बाद चौहान ने अपने समर्थकों के साथ गंज बाजार लोअर बाजार, सब्जी मंडी, और अंत में कनलोग और खलीणी क्षेत्र में देर शाम तक घर-घर और दुकानों में जा कर वोट मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed