फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1176 Womane cleard groun test

पुलिस कांस्टेबल के 37 पदों के लिए 1176 युवतियों ने पास किया ग्राउंड टेस्ट

Wed, 01 Dec 2021 12:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
1176 Womane cleard groun test
पुलिस कांस्टेबल के 37 पदों के लिए 1176 युवतियों ने पास किया ग्राउंड टेस्ट
विज्ञापन

अब लिखित परीक्षा के बाद होगा अंतिम चयन
बीए और एमए पास युवतियां भी नौकरी की दौड़ में
एक पद पर 32 युवतियों के बीच होगा मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के एक पद के लिए 32 युवतियों में लिखित परीक्षा के दौरान मुकाबला होगा। जिले में महिला कांस्टेबल के 37 पदों के लिए 1176 युवतियों ने लिखित परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। इसमें एमकॉम, होटल मैनेजमेंट, बीएसई, नर्सिंग, एमटीए, एमए और बारहवीं पास युवतियां शामिल हैं।
महिला के 37 पदों के लिए 5 हजार 112 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 21 नवंबर से पुलिस ग्राउंड भराड़ी में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में 3 हजार 890 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें 2 हजार 714 महिला उम्मीदवार ग्राउंड टेस्ट से बाहर हो गईं जबकि 1176 महिला उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा के लिए चयन किया। ऐसे में हर एक पद के लिए 32 अभ्यर्थी कांस्टेबल की पद की दौड़ में शामिल है।
विज्ञापन

570 युवकों पास किया ग्राउंड टेस्ट
शिमला। पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के दसवें दिन 570 युवकों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की है। पुलिस ग्राउंड भराड़ी में मंगलवार को एक हजार 87 युवकों में से 570 युवक लिखित परीक्षा के लिए क्वालीफाई हुए। इसमें 517 युवक ग्राउंड टेस्ट से बाहर हो गए। एसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती के दसवें दिन 570 पुरुष उम्मीदवारों ने पीएसटी/पीईटी परीक्षा पास की है। पुलिस मुख्यालय की ओर से तिथि निर्धारित होने पर क्वालीफाई उम्मीदवारों लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। जिला में पुरुष कांस्टेबल के 110 पदों के लिए 9 हजार 766 युवकों ने आवेदन किया है। 25 नवंबर से चली युवकों की भर्ती में अभी तक 5,457 में से 2,690 उम्मीदवार ग्राउंड टेस्ट पासकर लिखित परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed