{"_id":"5a7886a94f1c1b83268b89bd","slug":"11517848233-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सड़कें चौड़ी करने का काम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सड़कें चौड़ी करने का काम बंद
Updated Tue, 06 Feb 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में सड़कों को चौड़ा करने का प्रोजेक्ट बंद हो गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से जिन ठेकेदारों को यह काम सौंपा गया हैस उनकी लेबर छुट्टी चली गई है। लेबर मार्च माह में लौटेगी। ऐसे में अब सड़कें चौड़ी करने का काम भी मार्च में ही शुरू हो पाएगा। समस्या यह है कि मार्च में स्कूल खुलने के बाद शहर में भीड़ बढ़ जाएगी ऐसे में निर्माण कार्य शुरू होने के कारण पब्लिक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
शहर में करीब 48 करोड़ की लागत से सर्कुलर रोड सहित अन्य सड़कों को 70 स्थानों पर चौड़ा किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से इसके लिए काम अवार्ड कर दिया गया है, लेकिन इन दिनों लेबर न होने के कारण अधिकतर स्थानों पर काम बंद पड़ा है। शिमला शहर में बढ़ते ट्रैफिक के चलते लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए सड़कों को चौड़ा करने की योजना बनाई गई थी। ऐसे स्थानों पर जहां सड़क तंग है और अक्सर जाम लग जाता है वहां वैली साइड में डंगे लगाए जाने थे जबकि हिल साइड में कटिंग कर सड़कों को चौड़ा किया जाना था। सर्कुलर रोड पर कई स्थानों पर सड़कें चौड़ी कर दी गई है लेकिन इन दिनों काम बंद पड़ा है।
---
ठेकेदारों को दिए हैं लेबर के इंतजाम के निर्देश
लेबर की दिक्कत के कारण कुछ जगहों पर काम बंद है। लेकिन ठेकेदारों को तुरंत लेबर का इंतजाम कर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा और निर्धारित समय पर काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- प्रदीप कुमार भारद्वाज, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
---
आरटीओ ऑफिस, 103 टनल, टूटीकंडी क्रासिंग के पास काम बंद
आरटीओ ऑफिस, 103 टनल, टूटीकंडी क्रॉसिंग, विक्ट्री टनल से लक्कड़ बाजार, लक्कड़ बाजार बस स्टैंड से आगे लक्कड़ बाजार स्कूल की ओर इन दिनों काम बंद पड़ा है।