फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   50 हजार से ज्यादा कैश मिलेगा तो नपेंगे

50 हजार से ज्यादा कैश मिलेगा तो नपेंगे

Fri, 13 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
50 हजार से ज्यादा कैश मिलेगा तो नपेंगे
शिमला। पचास हजार से ज्यादा नकदी साथ लेकर चलने पर आप मुश्किल में फंस सकते हैं। मजबूरी में अगर जाना भी पड़े तो आप को इस बात के साक्ष्य देने होंगे कि यह पैसा कहां से आया और कहां ले जा रहे हो। पैसों का सोर्स आपको बताना होगा। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद अब लेनदेन पर पूरी नजर रहेगी। बैंकों और शराब के कारोबार पर भी नजर रखने के लिए अलग से टीमें बना दी गई हैं। प्रत्याशी अगर कोई पोस्टर और परचे छपवाते हैं तो उसमें प्रिटिंग प्रेस और पब्लिशर का नाम लिखवाना बेहद जरूरी है। चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ फ्री टोल नंबर 1800-1808092 पर कॉल कर सकते हैं। इसकी जानकारी उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने दी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला शिमला में चुनाव को लेकर करीब साढ़े नौ हजार कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि पेेड न्यूज लिखने से बचे। इसके लिए भी अलग से एक कमेटी का गठन किया गया है जो इस तरह की खबरों पर पूरी नजर रखेगा।
विज्ञापन


इनसेट
कुल विधानसभा क्षेत्र - 08
कुल पोलिंग स्टेशन - 1027
पोलिंग स्टेशन लोकेशन - शहरी में 113 और ग्रामीण में 837
अतिसंवेदनशील बूथ - 11
संवेदनशील बूथ - 42
सामान्य बूथ - 974
क्रिटिकल बूथ - 07

पहली बार 16 मतदान केंद्रों में महिला कर्मचारी रहेगी तैनात
पहली बार जिले के 16 बूथों में महिला कर्मचारी चुनाव ड्यूटी देंगी। प्रत्येक बूथ में पांच महिला कर्मचारी तैनात रहेंगी और बूथ की सुरक्षा का जिम्मा महिला पुलिस के सपुर्द ही रहेगा। ये बूथ कौन से होंगे, इस पर जिला प्रशासन अभी काम कर रहा है। सामान्य बूथ की सुरक्षा में एक कांस्टेबल और एक होमगार्ड का जवान होगा। संवेदनशील बूथ में एक हेडकांस्टेबल और एक कांस्टेबल होगा और अतिसंवेदनशील बूथ पर सीआरपीएफ के चार जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिमला में यहां लगेंगे बैरियर
सुन्नी, सैंज , शोघी, ज्यूरी , हीरानगर और मैहली में पुलिस बैरियर लगेंगे। बाहर से आने वाली सभी गाड़ियों की गहन तलाशी के बाद ही इन्हें जिला में प्रवेश की अनुमति होगी। हर बैरियर पर पुलिस के आठ कर्मचारी तैनात होंगे। इसके अलावा जिला में 26 उड़नदस्तों की टीमें अलग से तैनात की गई है।



जिला शिमला
कुल मतदाता - 532995

विधानसभा पुरुष महिला कुल
चौपाल 37144 33925 71069
ठियोग 39211 37780 76991
कसुम्पटी 31714 28552 60266
शिमला 26195 23080 49275
शिमला ग्रामीण 36047 34226 70273
जुब्बल कोटखाई 33256 33294 66550
रामपुर 36422 33581 70003
रोहडू 35583 32985 68568
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed