{"_id":"59738b5e4f1c1b330d8b45d5","slug":"111500744542-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू में
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शनिवार को 48वां स्थापना दिवस मनाया। विवि सभागार में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के लिए एक विशेष आयोजन किया गया। अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान ने की। उन्होंने समस्त विवि समुदाय को स्थापना दिवस समारोह की शुभकामनाएं दीं। विवि की सफलता और उपलब्धियों का जिक्र किया। कहा कि 47 साल में विवि को ऊंचाई पर ले जाने के लिए हर वर्ग के सामूहिक प्रयास रहे हैं। उन्होंने विवि के बेस्ट कर्मचारी, शिक्षक और रिसर्चर को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. सुनील देष्टा, चीफ वार्डन प्रो. हरि मोहन शर्मा, कुलसचिव डॉ. पंकज ललित, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी, वित्त अधिकारी नरेंद्र ठाकुर के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कुलपति ने कहा कि 47 वर्ष पूर्व विश्वविद्यालय महज पांच विभागों और 23 संबद्ध कॉलेजों से शुरू हुआ। आज विश्वविद्यालय के पीजी सेंटर में 30 विभाग और विवि से संबद्ध 302 कॉलेज और संस्थान हैं। विवि का अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती एवं मुक्त अध्ययन केंद्र इक्डोल भी हजारों छात्रों को उच्च शिक्षा सुविधा प्रदान कर रहा है। पहली बार विवि को 2016 में यूजीसी नेक से ए ग्रेड का दर्जा मिला। स्थापना समारोह में विवि कर्मचारियों ने कुलगीत और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। म्यूजिक विभाग के छात्र-छात्राओं ने भी रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समारोह की शोभा बढ़ाई।
....
नवोनिवेशी स्मारिका का विमोचन
स्थापना दिवस समारोह के दौरान कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान ने गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की स्मारिका नवोनिवेशी का विमोचन किया। इस दौरान विवि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ और अधिकारी संघ के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
...
इसी वर्ष पूरी तरह से वेब एनेबल्ड हो जाएगा एचपीयू- कुलपति
विवि के कुलपति ने नए साल के लिए तय किए गए लक्ष्यों पर कहा कि इसी साल विवि को पूरी तरह से ईआरपी (एंटरप्राइज सिसोर्स प्लानिंग) के तहत पूरी तरह से वेब ऐनबल्ड बना दिया जाएगा। करीब साढ़े नौ करोड़ के इस प्रोजेक्ट का आधे से अधिक काम हो चुका है। इसके तहत पहली बार पीजी की प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। यूजी को पहले ही ऑनलाइन कर दिया गया है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को यूजीसी के स्पेशल असिस्टेंस प्रोग्राम के तहत प्रोजेक्ट लाने का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
...
इन्हें किया गया सम्मानित
सभागार में कुलपति ने विवि में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों व शिक्षकों को सम्मानित किया। इनमें एचपीयू बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर जेबी नड्डा को बेस्ट शिक्षक, बॉयो साइंस विभाग के प्रो. शांति स्वरूप शर्मा को बेस्ट रिसर्चर, सहायक कुलसचिव कली राम चौहान को बेस्ट कर्मचारी और जय सिंह को बेस्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मी का पुरस्कार प्रदान किया।
...
लाखों से हजारों में किया स्थापना दिवस समारोह का खर्च
विश्वविद्यालय की वित्तीय स्थिति को देखते हुए इस बार के स्थापना दिवस समारोह के कुल खर्च में भारी कटौती की गई। पहले दो दिन तक चलने वाले समारोह में जहां बाहरी राज्यों से कवियों, व्याख्यानकर्ताओं को बुलाया जाता था, इस बार ऐसा कुछ भी न कर एक सादा समारोह आयोजित किया गया। इसमें आने वाले 6 से 7 लाख का खर्च मुश्किल से 50 हजार तक ही रहा।