{"_id":"593c46dc4f1c1be1478b461f","slug":"111497122524-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3750 छात्रों को जोर का झटका, नैया पार लगाने को दुबारा देने होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3750 छात्रों को जोर का झटका, नैया पार लगाने को दुबारा देने होगी परीक्षा
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
3750 छात्रों को जोर का झटका, नैया पार लगाने को दोबारा देने होगी परीक्षा
रामपुर (ब्यूरो)। भले ही यूपी बोर्ड के रिजल्ट ने छात्रों में उत्साह भर दिया हो,लेकिन जिले के 3750 छात्रों को बोर्ड ने जोर का झटका धीरे से दिया है। तीन विषयों में यह छात्र फेल हैं,लेकिन इनकी नैया पार लगाने के लिए 3750 छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में सफल परीक्षार्थी ही आगे की कक्षा में जा सकेंगे।
यूपी बोर्ड ने परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम में हालांकि पिछले सालों के मुकाबले इस दफा गिरावट दर्ज की गई है। दसवीं में तीन फीसदी और 12 वीं में नौ फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को बोर्ड ने दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। बोर्ड कमजोर छात्रों को भी पास करने के उद्देश्य से फेल छात्रों की दुबारा परीक्षा कराती है। इसके तहत इस परीक्षा में केवल वही परीक्षार्थी शामिल हो सकते हैं जो तीन विषयों में फेल हो जाते हैं। हर साल की तरह इस साल भी यह परीक्षा कराई जाएगी। दसवीं के घोषित परिणाम केमुताबिक जिले के 3750 छात्र तीन विषयों में इस दफा फेल हुए हैं। इन छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का मौैका मिलेगा। यूपी बोर्ड अगले कुछ समय बाद जिला स्तर पर परीक्षा का आयोजन करेगा। इसके लिए तैयरियां हो चुकी हैं। यानि 3750 छात्रों की नैया पार लगाने के लिए बोर्ड जल्द ही परीक्षा कराएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह के मुताबिक बोर्ड जब परीक्षा का कार्यक्रम जारी करेगा तब ही यह परीक्षा होगी।
विज्ञापन