{"_id":"5c3ee473bdec22732e1efa20","slug":"108-and-102-ambulance-service-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में हांफी 108, 102 एंबुलेंस सेवा, कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में हांफी 108, 102 एंबुलेंस सेवा, कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है वेतन
Wed, 16 Jan 2019 01:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में अधिकांश 108 और 102 एंबुलेंस सड़क पर खड़ी जंग खा रही हैं। इनकी रिपेयर न होने से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो रही हैं। यही नहीं, 108 और 102 में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का भी कंपनी शोषण कर रही है। 24, 48 और 72 घंटे सेवाएं देने के बाद भी कंपनी की ओर से वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
इन कर्मचारियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर अपना दुखड़ा सुनाया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विष्णु राम ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि कंपनी लगातार श्रम कानूनों की अवहेलना कर रही है। कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
108 और 102 नंबर पर लगातार लोगों के एंबुलेंस के लिए फोन आते हैं। एंबुलेंस खराब होने की स्थिति में कर्मचारियों को गालीगलौज तक सुनना पड़ रहा है। लगातार एंबुलेंस को ठीक करने की गुहार लगाई जा रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सरकार के पास भी इस कंपनी के खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन
बीते महीने एंबुलेंस सेवाएं भी बंद की गई थीं, इसको लेकर कंपनी के साथ समझौता हुआ था। कंपनी ने नियमानुसार तनख्वाह देने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मामले को गंभीर बताते हुए कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।