फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सतलुज, पंप हाउस में घुसा पानी

Sat, 11 Aug 2018 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 11 Aug 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
सतलुज का जल स्तर बढ़ा प्रशासन का अलर्ट

सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। सुन्नी के साथ लगती कई जगहों पर पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। चाबा के पास लगे पंप हाउस में भी पानी घुस गया है। जिला प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों की नियुक्तियां कर दी हैं। इन अधिकारियों को ताजा अपडेट सीधे उपायुक्त को देने के निर्देश जारी किए हैं। अंतिम स्लाइड में देखें वीडियो..

आपातकाल स्थिति में इन नंबरों पर करें कॉल

सतलुज का जल स्तर बढ़ा प्रशासन का अलर्ट

जिला प्रशासन की ओर से जारी की एडवाइजरी में कहा है कि सतलुज में गाद की मात्रा अधिक होने से नाथपा झाकड़ी के बांध से पानी छोड़ा है, इससे सतलुज का जलस्तर बढ़ा है। बारिश अधिक होने से नालों का पानी भी सतलुज में मिल रहा है। इस वजह से सतलुज नदी से दूर बनाए रखें जहां चेतावनी बोर्ड दिखाई दें या लाउड स्पीकर से घोषणा होने पर तुरंत सतलुज नदी के आसपास के क्षेत्र को खाली कर दें।

सतलुज का जल स्तर बढ़ा प्रशासन का अलर्ट
इसके साथ ही नदियों और नालों से दूरी बनाए रखें। तेज बारिश में सफर न करें। पर्यटकों से अनुरोध किया है कि नदियों और नालों में जाकर फोटोग्राफी न करें। गाड़ी को किसी डंगे वाली जगह पर पार्क नहीं करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सतलुज का जल स्तर बढ़ा प्रशासन का अलर्ट

आपातकालीन स्थिति में इन नंबरों पर करें कॉल
डीसी कार्यालय शिमला - 0177-2800880, 2800881, 2800882,2800883
एसडीएम रामपुर- नरेंद्र चौहान - 9459878383,01782-233002
एसडीएम कुमारसैन - नरेंद्र चौहान- 9459878383- 01782-240033
एसडीएम रोहडू- बाबू राम शर्मा- 9418069810, 01781240009
तहसीलदार सुन्नी - राजेश वर्मा- 9418460074, 0177-2786625
जिला आपातकालीन केंद्र - 1077, पुलिस 100, एंबुलेंस 108

विज्ञापन
सतलुज का जल स्तर बढ़ा प्रशासन का अलर्ट

प्रशासन ने की हैं अफसरों की नियुक्तियां- डीसी शिमला अमित कश्यप ने कहा कि सतलुज नदी में जलस्तर बढ़ने की वजह से अलर्ट जारी किया है। एनडीआरएफ भी काम कर रही है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति भी की है। अभी तक कहीं से कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है


देखें वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed