फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमरे के बाहर रोने लगा बच्चा, अंदर लोगों ने देखा तो था खौफनाक नजारा

Sat, 11 Aug 2018 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Sat, 11 Aug 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
veterinary pharmacist commit suicide in mandi himachal pradesh

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर वेटरनरी फार्मासिस्ट महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी है। रात वह अपने पांच साल के बच्चे के साथ ससुराल में अपने कमरे में सोई थी। सुबह बच्चा कमरे के बाहर आकर रोने लगा तो किराएदार बच्चे को उठाकर कमरे में पहुंचे, जहां महिला फंदे पर लटकी हुई थी। तभी ससुराल वाले भी एकत्र हो गए और सूचना पुलिस और मायके वालों की दी गई। मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुदंरनगर का है। 

veterinary pharmacist commit suicide in mandi himachal pradesh

पुलिस के साथ साथ मायके वाले भी बड़ी संख्या में पहुंच गए। पुलिस ने धारा 498ए  दहेज के लिए प्रताड़ित करना व 306 आत्हत्या के लिए उकसाने के तहत मुकदमा दर्ज कर मृतका की सास व तीन ननद को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक कल्पना ठाकुर (30) का विवाह 2013 में सुंदरनगर के बनायक निवासी अमर सिंह के साथ हुआ था। उसका पति वर्तमान में उत्तराखंड में निजी कंपनी में कार्यरत है। महिला के मायके बिलासपुर के सलनू में है।

veterinary pharmacist commit suicide in mandi himachal pradesh

मेरी बेटी की हत्या हुई है- मृतका के पिता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उसकी बेटी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती है। उसकी बेटी की हत्या की गई है। दहेज के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा है। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। सोलन से पिछले माह हुआ था तबादला- कल्पना देवी का सोलन के धुंदन से गत माह ही सुंदरनगर के राजकीय पोल्ट्री फार्म में तबादला हुआ था। जहां वह रोजाना अपनी डयूटी दे रही थी। इससे पहले वह मंडी में तैनात थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
veterinary pharmacist commit suicide in mandi himachal pradesh

कब क्या हुआ- रात करीब ग्यारह बजे कल्पना अपने पांच साल के बच्चे के साथ सो गई। सुबह साढ़े चार बजे जब उसका बेटा बाहर सीढ़ियों पर अंधरे में खड़ा रो रहा था तो नीचे के मंजिल पर रहने वाले किराएदार युवक बाहर निकले वह उसे गोद में उठा कर जब कमरे में पहुंचे तो पाया कि कमरे का दरवाजा खुला था और लाइट जली हुई थी। अंदर जाने पर उन्होंने महिला को फंदे से लटका पाया। उसमें जीवन होने की आस में उन्होंने उसी वक्त महिला को फंदे से निकाल कर बिस्तर पर लेटाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
veterinary pharmacist commit suicide in mandi himachal pradesh

नहीं मिला सुसाइड नोट, सास और तीन ननद गिरफ्तार- डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने धारा 498ए व 306 के तहत केस दर्ज कर मृतका की सास व तीन ननद को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया मृतका का पति इन दिनों उत्तराखंड में है जिसे भी इस घटना के बारे में सूचना दे दी गई है। वहीं मृतका के शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों की टीम से करवाया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चलेगा। उन्होंने बताया मृतका का कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए काफी देर तक मायके वालों ने आंगन में शव रोके रखा। हालात काफी तनावपूर्ण हो गए। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। मायका पक्ष को समझाने के बाद बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed