{"_id":"5a3558814f1c1b60678c1987","slug":"101513445505-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुमके झुमके... पर खूब झूमा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुमके झुमके... पर खूब झूमा पंडाल
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
रोहड़ू के लोकगायक विक्की चौहान ने शनिवार को गेयटी थियेटर में खूब समां बांधा। मौका था चौपाल यूथ स्टूडेंट एसोसिएशन का सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘उल्लास - 2017’ का। इस मौके पर चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पहाड़ी गायक विक्की चौहान ने झुमके झुमके... सेल्फी खिंचवानी... नीरु चाली घुमदी... भाई री सालिये... पहाड़ी बंदे... बोतलों फूटी हाई री... गाने पेश कर सभागार में उपस्थित दर्शक खूबे थिरके। कार्यक्रम में मंच का संचालन कर रहे एसी भारद्वाज की शेराें शायरी और बॉलीवुड गाना हाल क्या है दिलो का न पूछो सनम... पर खूब चांद लगाए।
दोपहर बाद शुरू हुए इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बदतमीज दिल... गाने पर मुस्कान की अदाओं ने दर्शकों का खूब मन मोहा। तमन्ना ने भी निमुड़ा निमुड़ा गाने पर दिलकश प्रस्तुति पेश की। सार्थक, रितु शर्मा, कार्तिक, संदीप, काजल, बनीता, ममता शर्मा, विक्की रावत, संदीप ने तेरी शांगरी कुल्लू आ री देइये..., टुनकी यारो..., मेरे खाणी हो जलेबी गाने पेश किए। वरिष्ठ सदस्य दिनेश शर्मा, अतुल शर्मा, ओमप्रकाश, रोहित, अनिकीत जस्टा, गोलू सिसोदिया और रोहित को विधायक ने सम्मानित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम स्थानीय लोगों समेत बाहरी राज्यों से आए लोगों को संस्कृति दिखाना है। इस मौके पर गेस्ट ऑफ ऑनर सुरेश सोहटा समेत अजय चौहान, दिव्या प्रकाश शर्मा को भी सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के महासचिव तरुणा, चेयरमैन मंजू पोटन, सहसचिव पूनम, कोषाध्यक्ष आयूष नेगी, मुख्य सलाहकार अंकुश चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
000