{"_id":"65ee051372289459e246e903a4e5fa5e","slug":"world-cup-kabaddi-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में चौथा विश्वकप कबड्डी आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में चौथा विश्वकप कबड्डी आज से
अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 30 Nov 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा खेल स्टेडियम में आज से शुरू होने जा रहे चौथे विश्व कप कबड्डी मुकाबले के प्रबंध पूर कर लिए हैं। डीसी केके यादव तथा सीनियर पुलिस कप्तान गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उद्घाटन समारोह शाम 4 बजे शुरू होगा।
स्टेडियम के एंट्री गेट पर मैटल डिटेक्टर लगा दिए हैं। पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने स्टेडियम को खंगालने का काम शुरू कर दिया है। कमांडो की ड्यूटी विशेष तौर पर लगाई है।
खेल स्टेडियम के अंदर होने जा रहे विश्वकप के उद्घाटन समारोह के लिए रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाती स्टेज बनाई है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शाम 7 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों को अपील की कि अपने साथ कैमरे, पर्स और बैग लेकर न आएं। समारोह में मोबाइल फोन लेकर जाने की इजाजत रहेगी।
आम लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए भी स्थानों का प्रबंध कर लिया है। पुलिस ने इस दिन नया ट्रैफिक प्लान बनाया है। पुलिस के कुछ जवान सादी वर्दी में भी स्टेडियम में तैनात रहेंगे।
महिलाओं और पुरुषों के दो-दो पूल
कबड्डी के मैचों के लिए पुरुषों तथा महिलाओं के 2—2 पूल बनाए हैं। पुरुषों के पहले पूल में भारत, यूएसए, ईरान, स्पेन, अर्जेंटीना तथा केन्या को रखा है।
दूसरे पूल में पाकिस्तान, कनाडा, इंग्लैंड, डेनमार्क, सेरा लियोन तथा स्काटलैंड की टीमों को शामिल किया गया है। महिला के पहले पूल में भारत, यूएसए, केन्या तथा न्यूजीलैंड तथा दूसरे पूल में डेनमार्क, इंग्लैंड, पाकिस्तान तथा मैक्सिको को शामिल किया है।