फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two Died in Accident at Khanna of Punjab

पंजाब में हादसा: खन्ना में सरिये से लदे ट्राले में घुसी बस, चालक समेत दो की जान गई 

Wed, 23 Jun 2021 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 23 Jun 2021 11:48 AM IST
सार

ट्राले के पीछे बाहर निकले सरिए बस में जा घुसे और बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एक शव ट्राले के पास भी मिला है।

विज्ञापन
Two Died in Accident at Khanna of Punjab
खन्ना में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खन्ना में नेशनल हाईवे के फ्लाई ओवर पर बुधवार तड़के तीन बजे हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा मार्कफेड घी मिल के सामने हुआ। मृतकों के नाम और पते की जानकारी लगाने में पुलिस लगी है। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक बस उत्तर प्रदेश और बिहार से सवारियों को लेकर लुधियाना जा रही थी। मार्कफेड घी मिल के पास हाईवे पर सरिये से लदा एक ट्राला खड़ा था। बस चालक ने उसे नहीं देखा और तेज रफ्तार बस ट्राले में पीछे जाकर टकरा गई। हादसे में बस आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्राले के पीछे बाहर निकले सरिए बस में जा घुसे और बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एक शव ट्राले के पास भी मिला है। माना जा रहा है कि यह शव ट्राले के चालक का हो सकता है जो ट्राले के नीचे सोया होगा और बस की जबरदस्त टक्कर से ट्राले का टायर उस पर जा चढ़ा।
विज्ञापन



हादसे में तीन लोग घायल भी हो गए। इनमें लुधियाना के बग्गा खुर्द निवासी दंपती विश्वनाथ और कलावती और लुधियाना के ही शिवपुरी निवासी मोहम्मद जासीन शामिल हैं। दंपती को लुधियाना रैफर किया गया है। शवों को सिविल अस्पताल में रखकर पहचान की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed