{"_id":"458b698e-beee-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"rapper-honey-singh-booked-for-vulgar-songs","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, फिर अश्लील गाने पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, फिर अश्लील गाने पर केस
नवांशहर/ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2013 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट व पंजाब सरकार के गृह मंत्रालय के दखल के बाद नवांशहर पुलिस ने गायक हनी सिंह के खिलाफ अश्लील गाना गाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ह्यूमन इंपावरमेंट लीग आफ पंजाब (हेल्प) संस्था ने इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सिटी पुलिस ने हनी सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
दिल्ली बलात्कार कांड के बाद इस तरह के गानों पर रोक व ऐसे गायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही थी।
उत्तरप्रदेश में हनी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज होने पर हेल्प संस्था के जनरल सेक्रेटरी परमिंदर ने एसएसपी नवांशहर को हनी सिंह के खिलाफ शिकायत की। पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
इसके बाद हेल्प ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इसके साथ पंजाब में अश्लील गाना गाने वाले अन्य कलाकारों की भी शिकायत की। मामले में हाईकोर्ट ने गृह विभाग को कार्रवाई करने को कहा।
गृह विभाग ने पुलिस को पत्र भेजा। इस पर कार्रवाई करते हुए सिटी पुलिस ने हनी सिंह के खिलाफ अश्लील गाना गाने के आरोप में आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।