{"_id":"e3720a70-ba6d-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"railway-bribery-cbi-sends-phone-intercepts-to-cfsl","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे घूसकांड: एक हजार फोन कॉल डिटेल्स की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे घूसकांड: एक हजार फोन कॉल डिटेल्स की होगी जांच
चंडीगढ़/सर्वेश कुमार
Updated Sun, 12 May 2013 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे घूसकांड में सीबीआई अब आरोपियों की बातचीत की रिकॉर्डिंग की सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (सीएफएसएल) से जांच करवाएगी।
विज्ञापन
सीबीआई सीएफएसएल की रिपोर्ट के जरिये यह पता करेगी कि जो लगभग एक हजार फोन कॉल डिटेल्स उनके पास हैं, उनमें आवाज किन-किन आरोपियों की है। इस रिकार्डिंग में जिन-जिन का नाम लेकर बात की गई है, वह आवाज उन्हीं की है या नहीं।
इससे जहां नामजद आरोपियों की वॉयस मैचिंग के सबूत जुटाए जाएंगे, वहीं कई अन्य नामों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।
सीबीआई के पास पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला, घूस देने के आरोपी महेश कुमार और निजी सचिव राहुल भंडारी की बातचीत के रिकार्ड हैं।
अब तक बातचीत में इस्तेमाल नामों के आधार पर आशंका जताई जा रही थी कि बंसल सहित कुछ और लोग भी इसमें शामिल हैं।
सीबीआई इस बात की भी छानबीन कर रही है कि आखिरकार फोन पर हुई बातचीत में जिन नामों का खुलासा किया गया है, वह सही है या गलत।
वॉयस आइडेंटिफिकेशन टेस्ट के आधार पर आरोपियों की दूसरे पक्ष से हुई बातचीत के आधार पर आवाज का मिलान किया जाएगा। इसके लिए सीबीआई ने वॉयस सैंपल सीएफएसएल को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
सीबीआई की नजर पिछले दो महीने के दौरान हुई आरोपियों की बातचीत पर टिकी हुई थी। इस दौरान किए गए एक हजार से अधिक कॉल्स की शुरुआती जांच में बंसल और उनके ओएसडी व रिश्तेदार वितुल कुमार सहित कुछ और लोगों के नाम भी इस मामले से जुड़ने लगे।
विज्ञापन
वॉयस रिकॉर्डिंग की रिपोर्ट आने से यह साफ हो जाएगा कि आखिरकार रिश्वत प्रकरण के तार किन से और कब से जुड़े हुए हैं।