फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Raging dera premi to demand of arrest of the accused

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के डेरा प्रेमी

Wed, 30 Oct 2013 10:23 PM IST
अमर उजाला, मोगा
अमर उजाला, मोगा Updated Wed, 30 Oct 2013 10:23 PM IST
विज्ञापन
Raging dera premi to demand of arrest of the accused

विज्ञापन



मोगा। दुराचार के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज डेरा प्रेमियों ने बुधवार को कोटकपूरा बाईपास रोड पर प्रदर्शन किया। ये डेरा प्रेमी इसी रोड पर स्थित सत्संग घर में पीड़िता को इंसाफ दिलाने  के लिए एकत्र हुए थे।

इस दौरान उन्होंने पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि दुराचार के परिजनों की ओर से शिकायत देने के दो माह बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे फरीदकोट के एसएसपी गुरजीत सिंह रंधावा की ओर से 48 घंटे में कार्रवाई के आश्वासन पर डेरा प्रेमी शांत हुए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डेरा प्रेमी बुधवार को कोटकपूरा बाईपास रोड स्थित सत्संग घर में सुबह से इकट्ठा होने शुरू हो गए और दुराचार पीड़िता के परिजनों के साथ सड़कों पर उतरने का ऐलान किया। इस बात की भनक लगते ही जिला पुलिस सतर्क हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कई युवा हाथों में डंडे लेकर रोष जताने सड़क पर पहुंचे, लेकिन कमेटी के सदस्यों के समझाने पर शांत हो गए। प्रदर्शन की सूचना पर एसएसपी फरीदकोट गुरजीत सिंह रंधावा, डीएसपी जैतो गुरजीत सिंह रोमाणा और कोटकपूरा के डीएसपी बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने डेरा प्रेमियों की चार सदस्यीय कमेटी से बात कर उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपियों को 48 घंटे में  गिरफ्तार किया जाएगा।

इसके बाद डेरा प्रेमियों का गुस्सा शांत हुआ। थाना सदर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबाब बनाने के लिए दो परिजनों को हिरासत में लिया है।  

गौरतलब है कि थाना सदर के गांव माहेश्वरी के दो लड़कों अंग्रेज सिंह व मनप्रीत सिंह के खिलाफ चार सितंबर को दुराचार के आरोप में केस दर्ज कराया गया था। दो महीने बीतने पर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नही कर सकी । पीड़ित के परिजन दो माह से इंसाफ के लिए भटक रहे है, लेकिन उनकी सुनवाई नही हुई।


पंजाब की 25 सदस्यीय डेरा कमेटी के सदस्य महिन्द्र पाल बिटटू ने बताया कि पीड़ित परिवार ने कुछ दिनों पहले इस मामले को डेरा प्रेमियों के ध्यान में लाया। उसके बाद डेरा प्रेमियों के एक वफद ने एसएसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed