फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 5 October 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: नाराज नेताओं को साधने में जुटे चन्नी और खास बातचीत में सिद्धू पर खुलकर बोले हरीश चौधरी 

Tue, 05 Oct 2021 05:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Oct 2021 05:10 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के अंदरुनी मामलों को सुलझाने के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी में आलाकमान के प्रतिनिधि हरीश चौधरी मानते हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू का सार्वजनिक तौर पर सरकारी फैसलों पर अंगुली उठाना ठीक नहीं है। वे पार्टी के प्रदेश प्रधान हैं।

विज्ञापन
Punjab Top News 5 October 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में भाजपा मंत्री के बेटे की कार से कुचल कर चार किसानों की मौत से आहत लुधियाना के एक किसान ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मृतक ने लिखा है कि वह दिल्ली धरने पर जाता रहा है, लखीमपुर घटना ने उसे बहुत आहत किया है। इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी का बवाल: पंजाब के सीएम चन्नी का राजस्थान दौरा रद्द, शाम को अमित शाह से करेंगे मुलाकात 

लखीमपुर खीरी की घटना के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का राजस्थान दौरा रद्द हो गया है। मंगलवार सुबह 11 बजे जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरकारी आवास पर चन्नी के लिए लंच का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान पंजाब और राजस्थान के बीच चल रहे विवादों पर चर्चा की जानी थी। अगले कार्यक्रम के लिए अभी तिथि तय नहीं की गई है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


पंजाब का संकट: कैप्टन गुट के नेताओं को साधने में जुटे सीएम चन्नी, रात को पहुंचे नाराज बलबीर सिद्धू के घर

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अब अपने जिले और कैप्टन गुट से नाराज चल रहे नेताओं  को साधने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में सोमवार रात वह अपने गृह जिले मोहाली के दिग्गज नेता और पूर्व सेहत मंत्री एवं विधायक बलवीर सिंह सिद्धू के घर पहुंचे। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश चौधरी से खास बातचीत: कांग्रेस आलाकमान के प्रतिनिधि की दो टूक, इस्तीफे पर अड़े रहे सिद्धू तो प्लान बी तैयार

पंजाब कांग्रेस के अंदरुनी मामलों को सुलझाने के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी में आलाकमान के प्रतिनिधि हरीश चौधरी मानते हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू का सार्वजनिक तौर पर सरकारी फैसलों पर अंगुली उठाना ठीक नहीं है। वे पार्टी के प्रदेश प्रधान हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...
  
सुखबीर बादल की दिल्ली सरकार को चेतावनी: सिख धर्म के मामलों से दूर रहे आम आदमी पार्टी  

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी को सिख धर्म के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। लखीमपुर घटना को लेकर मंगलवार को आयोजित शिअद की कोर कमेटी की बैठक के बाद सुखबीर सिंह बादल ने किसानों की हत्या किए जाने की घटना की निंदा की। पढ़ें विस्तृत खबर...


लुधियाना: किसान ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- लखीमपुर घटना को बर्दाश्त नहीं कर सका

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में भाजपा मंत्री के बेटे की कार से कुचल कर चार किसानों की मौत से आहत लुधियाना के एक किसान ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मृतक ने लिखा है कि वह दिल्ली धरने पर जाता रहा है, लखीमपुर घटना ने उसे बहुत आहत किया है। इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है। पढ़ें विस्तृत खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed