फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Channi Rajasthan Tour Cancelled

लखीमपुर खीरी का बवाल: पंजाब के सीएम चन्नी का राजस्थान दौरा रद्द, शाम को अमित शाह से करेंगे मुलाकात

Tue, 05 Oct 2021 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Oct 2021 01:42 PM IST
सार

नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सूबे के सभी गंभीर मुद्दों पर तेजी से काम कर रहे हैं। मंगलवार को चन्नी का इन्ही मुद्दों को लेकर राजस्थान दौरा तय हुआ था, लेकिन लखीमपुर की घटना को लेकर देश व्यापी प्रदर्शनों और लखनऊ में प्रियंका गांधी की नजरबंदी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से राजस्थान दौरा रद्द करने की सूचना सुबह ही जयपुर प्रशासन को भेज दी गई।  

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Channi Rajasthan Tour Cancelled
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखीमपुर खीरी की घटना के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का राजस्थान दौरा रद्द हो गया है। मंगलवार सुबह 11 बजे जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरकारी आवास पर चन्नी के लिए लंच का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान पंजाब और राजस्थान के बीच चल रहे विवादों पर चर्चा की जानी थी। अगले कार्यक्रम के लिए अभी तिथि तय नहीं की गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें - हरीश चौधरी से खास बातचीत: कांग्रेस आलाकमान के प्रतिनिधि की दो टूक, इस्तीफे पर अड़े रहे सिद्धू तो प्लान बी तैयार 
विज्ञापन

 

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बीच रावी-ब्यास नदी विवाद वर्षों से चला आ रहा है। वर्ष 1955 में केंद्र सरकार ने राज्यों की सहमति से रावी और ब्यास नदी के पानी को राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बांटने की बात तय की थी। तब से लेकर आज तक तीनों राज्यों में पानी बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। हरियाणा के साथ ही पंजाब और राजस्थान के बीच भी नहरी पानी के बंटवारे को लेकर अभी तक विवाद नहीं सुलझ पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सूबे के सभी गंभीर मुद्दों पर तेजी से काम कर रहे हैं। मंगलवार को चन्नी का इन्ही मुद्दों को लेकर राजस्थान दौरा तय हुआ था, लेकिन लखीमपुर की घटना को लेकर देश व्यापी प्रदर्शनों और लखनऊ में प्रियंका गांधी की नजरबंदी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से राजस्थान दौरा रद्द करने की सूचना सुबह ही जयपुर प्रशासन को भेज दी गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री आवास में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ रखे गए लंच कार्यक्रम को रद्द करने की जानकारी दी। 

कृषि कानूनों को लेकर शाह से मिलेंगे आज
राजस्थान दौरा रद्द होने के बाद सीएम चन्नी मंगलवार शाम को दिल्ली रवाना होंगे। जहां उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात होगी। चन्नी की ओर से कृषि कानूनों और पंजाब की सुरक्षा को लेकर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed