फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Press Conference of Shiromani Akali Dal chief Sukhbir Singh Badal in Chandigarh

सुखबीर बादल की दिल्ली सरकार को चेतावनी: सिख धर्म के मामलों से दूर रहे आम आदमी पार्टी

Tue, 05 Oct 2021 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Oct 2021 04:09 PM IST
सार

सुखबीर बादल ने पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह पर भी तंज कसा। सुखबीर ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस है कि नहीं अभी यह ही नहीं पता। हालात यह है कि मुख्यमंत्री को ही नहीं पता कि वह मुख्यमंत्री है।

विज्ञापन
Press Conference of Shiromani Akali Dal chief Sukhbir Singh Badal in Chandigarh
सुखबीर बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी को सिख धर्म के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। लखीमपुर घटना को लेकर मंगलवार को आयोजित शिअद की कोर कमेटी की बैठक के बाद सुखबीर सिंह बादल ने किसानों की हत्या किए जाने की घटना की निंदा की। उन्होंने केंद्र से अपील की कि किसानों के हित में केंद्र सरकार तत्काल तीनों कृषि कानून वापस ले।

विज्ञापन


शिअद मुख्यालय में कोर कमेटी के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिअद प्रधान ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर किसान देश में संघर्ष कर रहे हैं। लखीमपुर में किसानों की हत्या की जाती है। देश के अन्नदाता की मांगों को ठुकराया जा रहा है। यदि जल्द कृषि कानूनों पर केंद्र कोई फैसला नहीं लेती है तो और न जाने कितने किसानों की जानें चली जाएंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब का संकट: कैप्टन गुट के नेताओं को साधने में जुटे सीएम चन्नी, रात को पहुंचे नाराज बलबीर सिद्धू के घर 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कोर कमेटी में विचार विमर्श हुआ है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार सिखों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप कर रही है। धार्मिक मामलों को देखने के लिए दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाई गई है, लेकिन दिल्ली सरकार चुनी गई बॉडी को हराने की कोशिश कर रही है। दिल्ली सरकार के द्वारा मनजिंदर सिंह सिरसा का नॉमिनेशन रिजेक्ट कर दिया गया।


सिर्फ यह कहकर कि उनको पंजाबी नहीं आती है। जब यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो एक कमेटी बनाई गई, जिसने अपनी रिपोर्ट में मनजिंदर सिंह सिरसा को पास कर दिया। दिल्ली सरकार प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को परेशान कर रही है उन पर झूठे केस किए जा रहे हैं। शिअद प्रधान ने दिल्ली सरकार को चेतावनी दी कि यदि वह बाज नहीं आए तो उन्हें सिखों का विरोध झेलना पड़ेगा। धार्मिक मामलों से उन्होंने आप को दूर रहने की हिदायत दी।

कांग्रेस पर कसा तंज
पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह पर सुखबीर सिंह बादल ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस है कि नहीं अभी यह ही नहीं पता। हालात यह है कि मुख्यमंत्री को ही नहीं पता कि वह मुख्यमंत्री है। यही हाल संगठन में है। संगठन में कांग्रेस प्रधान को यह नहीं पता है कि वह अब भी क्या कांग्रेस प्रधान हैं। मंत्री के इस्तीफे के बाद भी उसे यह नहीं पता है कि वह मंत्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed