Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Spy arrested in Bathinda Satnam Singh in contact ISI sensitive military installations in Bathinda

बठिंडा में जासूस गिरफ्तार: आईएसआई के संपर्क में था सतनाम सिंह, बठिंडा के संवेदनशील सैन्य ठिकाने थे निशाने पर

Fri, 27 Nov 2026 05:06 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: Nivedita Updated Fri, 27 Nov 2026 05:06 PM IST
सार

आरोपी सतनाम सिंह पाकिस्तान में बैठे आईएसआई ऑपरेटिव्स के संपर्क में था। उनके निर्देश पर वह बठिंडा कैंट स्थित संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों की रेकी करता था और वहां मौजूद महत्वपूर्ण ठिकानों की लोकेशन तथा अन्य गोपनीय जानकारियां जुटाकर सीमा पार भेज रहा था।

विज्ञापन
Spy arrested in Bathinda Satnam Singh in contact ISI sensitive military installations in Bathinda
बठिंडा में जासूस गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बठिंडा में मिलिट्री इंटेलिजेंस और काउंटर इंटेलिजेंस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आरोपी पर बठिंडा कैंट के संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों की जानकारी जुटाकर पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं तक पहुंचाने का आरोप है। इस कार्रवाई को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है।
विज्ञापन


संयुक्त ऑपरेशन काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा, मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट बठिंडा (साउथ वेस्टर्न कमांड) और स्थानीय पुलिस ने आपसी तालमेल से अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतनाम सिंह उर्फ सत्तू पुत्र वीर सिंह निवासी गांव जखरावां, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी ने कितनी संवेदनशील जानकारियां साझा कीं और इस नेटवर्क में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। इस मामले में थाना सिविल लाइंस बठिंडा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 113(3), 152 और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तीन पुराने आपराधिक मामलों में भी वांछित है आरोपी 
जांच में यह भी सामने आया है कि सतनाम सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। उसके खिलाफ फिरोजपुर जिले में तीन मामले दर्ज हैं। इनमें 2022 में थाना सदर फिरोजपुर में दर्ज मामला, 2026 में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामला और थाना आरिफ के में 6.25 किलो हेरोइन बरामदगी से जुड़ा एनडीपीएस एक्ट का मामला शामिल है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आर्म्स एक्ट और हेरोइन बरामदगी के मामले में भी वांछित था। आर्म्स एक्ट के मामले में ड्रोन और कारतूस की बरामदगी का पहलू भी जांच में शामिल है।

काउंटर इंटेलिजेंस की 2026 में बड़ी कार्रवाई
काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा ने वर्ष 2026 के दौरान राष्ट्रविरोधी गतिविधियों, हथियारों और नशा तस्करी के खिलाफ कई महत्वपूर्ण कार्रवाइयां की हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान 23 पिस्तौल और 63 कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड तथा दो सीसीटीवी कैमरे बरामद किए गए। इसके अलावा बठिंडा में पेट्रोल बम से जुड़े दो मामलों को भी सुलझाया गया।


नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में तीन किलो हेरोइन, एक किलो आइस, 180 किलो भुक्की और पांच किलो अफीम भी बरामद की गई।

इस पूरे मामले में मिलिट्री इंटेलिजेंस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त भूमिका अहम रही। सुरक्षा एजेंसियां अब आरोपी के पाकिस्तानी संपर्कों, सैन्य ठिकानों की रेकी और गोपनीय सूचनाएं भेजने के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि देश की सुरक्षा और पंजाब की शांति को खतरा पहुंचाने वाले किसी भी नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed