फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 29 September 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: बकाया बिजली बिलों पर बड़ा एलान, इस्तीफे पर बोले सिद्धू और पंजाब दौरे पर अरविंद केजरीवाल 

Wed, 29 Sep 2021 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 29 Sep 2021 04:59 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद से इस्तीफे के बाद बुधवार को नवजोत सिद्धू ने एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। सिद्धू ने कहा कि वे हक और सच की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे। वहीं सिद्धू के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति में मची हलचल पर सांसद मनीष तिवारी ने कड़ी टिप्पणी की है। तिवारी ने कहा कि पंजाब के एक सांसद के रूप में वे प्रदेश में होने वाली घटनाओं से बेहद व्यथित हैं। 

विज्ञापन
Punjab Top News 29 September 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को दो दिन के पंजाब दौरे पर पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल ने चरणजीत चन्नी को सीएम बनने पर बधाई दी। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि यह आरोप लगाया जा रहा है कि चन्नी ने अपने मंत्रिमंडल में दागी मंत्रियों को शामिल किया और दागी अधिकारियों को अच्छी पोस्टिंग दी। वे उन्हें बर्खास्त करने और कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं।  पढ़ें अन्य खबरें... 
विज्ञापन


बड़ा फैसला: दो किलोवाट के डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं के बिल भरेगी चन्नी सरकार, सिद्धू को मनाएंगे परगट
नवजोत सिद्धू के इस्तीफे से पंजाब कांग्रेस में शुरू हुई राजनीतिक हलचल के बीच बुधवार को पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने कैबिनेट की बैठक ली। इसमें बिजली बिल को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके बाद चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन


इस्तीफे के बाद सिद्धू का वीडियो संदेश: अधिकारियों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, कहा- इस तरह सिस्टम नहीं बदला जा सकता
पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद से इस्तीफे के बाद बुधवार को नवजोत सिद्धू ने एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। सिद्धू ने कहा कि वे हक और सच की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी किसी के साथ कोई व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता नहीं है। मेरा राजनीतिक करियर 17 साल का है, जो बदलाव लाने के लिए था। लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए था। यही मेरा धर्म है।  पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के विवाद पर बोले मनीष तिवारी: बड़े बलिदानों से मिली है पंजाब में शांति, यहां अस्थिरता से केवल पाकिस्तान खुश

पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद से नवजोत सिद्धू के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति में मची हलचल पर सांसद मनीष तिवारी ने कड़ी टिप्पणी की है। तिवारी ने कहा कि पंजाब के एक सांसद के रूप में वे प्रदेश में होने वाली घटनाओं से बेहद व्यथित हैं। पढ़ें विस्तृत खबर... 

पंजाब दौरे पर केजरीवाल: सीएम चन्नी को दी बधाई, दागी मंत्रियों को बर्खास्त करने की अपील भी की

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को दो दिन के पंजाब दौरे पर पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल ने चरणजीत चन्नी को सीएम बनने पर बधाई दी। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि यह आरोप लगाया जा रहा है कि चन्नी ने अपने मंत्रिमंडल में दागी मंत्रियों को शामिल किया और दागी अधिकारियों को अच्छी पोस्टिंग दी। वे उन्हें बर्खास्त करने और कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं। पढ़ें विस्तृत खबर... 


बठिंडा: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के कहने पर लगाई थी फ्लैक्स बोर्ड व्यापारी की कोठी के गेट को आग, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बठिंडा के फ्लैक्स बोर्ड व्यापारी की कोठी के गेट पर पेट्रोल छिड़क आग लगाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने कोटकपूरा से मंगलवार को दबोच लिया। जानकारी के अनुसार कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने फ्लैक्स बोर्ड व्यापारी राजिंदर मंगला से पहले बीस लाख और फिर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पढ़ें विस्तृत खबर... 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed