{"_id":"6153fc1d8ebc3e9fbb6841c3","slug":"congress-mp-manish-tiwari-comments-on-political-upheaval-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के विवाद पर बोले मनीष तिवारी: बड़े बलिदानों से मिली है पंजाब में शांति, यहां अस्थिरता से केवल पाकिस्तान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के विवाद पर बोले मनीष तिवारी: बड़े बलिदानों से मिली है पंजाब में शांति, यहां अस्थिरता से केवल पाकिस्तान खुश
Wed, 29 Sep 2021 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:10 AM IST
सार
तिवारी ने साफ कहा कि पंजाब में जो कुछ हो रहा है, उससे केवल पाकिस्तान खुश है। सांसद ने कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य है।
विज्ञापन
सांसद मनीष तिवारी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद से नवजोत सिद्धू के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति में मची हलचल पर सांसद मनीष तिवारी ने कड़ी टिप्पणी की है। तिवारी ने कहा कि पंजाब के एक सांसद के रूप में वे प्रदेश में होने वाली घटनाओं से बेहद व्यथित हैं। पंजाब में शांति बड़ी मुश्किल से आई है। 25 हजार लोगों ने 1980 से 1995 के बीच उग्रवाद के दौरान पंजाब में शांति वापस लाने के लिए खुद को बलिदान कर दिया। इनमें से ज्यादातर कांग्रेसी थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - पंजाब कांग्रेस में घमासान Live: मनीष तिवारी ने दिलाई उग्रवाद के दौर की याद, चन्नी मंत्रिमंडल की आपात बैठक शुरू
विज्ञापन
तिवारी ने साफ कहा कि पंजाब में जो कुछ हो रहा है, उससे केवल पाकिस्तान खुश है। पंजाब सीमावर्ती राज्य है। यह फिलहाल कृषि कानूनों के खिलाफ लोगों में आक्रोश के कारण कई सामाजिक बदलावों से गुजर रहा है। ऐसी परिस्थितियों में यदि इस तरह के षड्यंत्र सार्वजनिक होते हैं, तो इसका राज्य की स्थिरता पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुझे ये बात कहने में बिल्कुल भी संकोच नहीं है कि जिन लोगों को जिम्मेदारी दी गई थी वो पंजाब को समझ नहीं पाए। चुनाव एक पहलू है पर राष्ट्र हित दूसरा पहलू है। पंजाब की राजनीतिक स्थिरता को बहाल करने की जरूरत है। सिद्धू के इस्तीफे पर तिवारी ने कहा कि सिद्धू अपने लिए जवाब दे सकते हैं। मैं न तो किसी स्थिति में हूं और न ही ऐसे प्रश्न पर अनुमान लगाना चाहूंगा।
पूर्व सीएम के बारे में तिवारी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह बेहद बड़े कद के नेता हैं। वह मेरे दिवंगत पिता के करीबी दोस्त थे। हम एक-दूसरे को दशकों से जानते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने लिए सबसे अच्छी स्थिति में हैं। उन्होंने जो भी कहा, वो सही साबित हो रहा है। इस समय पंजाब को सुरक्षित हाथों में रखा जाना चाहिए।