फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 26 June 2021

पंजाब: किसानों का चंडीगढ़ में हल्ला बोल और एसआईटी के सामने सुखबीर की पेशी... पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें

Sat, 26 Jun 2021 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Jun 2021 05:08 PM IST
सार

कोटकपूरा गोलीकांड में कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सवाल उठाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को बिक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधा। उन्होंने डीजीपी के नाम एक ट्वीट कर कई सवाल पूछे। सिद्धू ने डीजीपी से सवाल किया कि आपने मजीठिया के बारे में क्या किया।

विज्ञापन
Punjab Top News 26 June 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल शनिवार को कोटकपूरा गोलीकांड की जांच कर रही नई एसआईटी के सामने पेश हुए। एसआईटी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ के अगले ही दिन बुधवार को तत्कालीन गृहमंत्री सुखबीर सिंह बादल को समन भेजा था। सुखबीर बादल चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस के मिनी हेडक्वार्टर में पेश हुए। वहीं चंडीगढ़ में किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन

 
हरियाणा और पंजाब से हजारों किसान बैरिकेड तोड़कर चंडीगढ़ में घुसे, डीसी को ज्ञापन देकर लौटे
कृषि कानून रद्द कराने की मांग के लिए शुरू हुए किसान आंदोलन को सात महीने पूरे हो गए हैं। शनिवार को चंडीगढ़ में 32 किसान संगठनों ने राजभवन की तरफ कूच किया। पंचकूला और मोहाली से हजारों किसानों ने बैरिकेड तोड़कर चंडीगढ़ में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब: अब नवजोत सिद्धू ने बिक्रम मजीठिया पर साधा निशाना, डीजीपी से पूछे सवाल 
कोटकपूरा गोलीकांड में कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सवाल उठाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को बिक्रम सिंह मजीठिया पर सवाल उठाए। उन्होंने डीजीपी के नाम एक ट्वीट कर कई सवाल पूछे।  
पढ़ें पूरी खबर...

कोटकपूरा गोलीकांड: एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, पांच घंटे चली पूछताछ
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल शनिवार को कोटकपूरा गोलीकांड की जांच कर रही नई एसआईटी के सामने पेश हुए। एसआईटी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ के अगले ही दिन बुधवार को तत्कालीन गृहमंत्री सुखबीर सिंह बादल को समन भेजा था। सुखबीर बादल चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस के मिनी हेडक्वार्टर में पेश हुए। 

पढ़ें पूरी खबर... 

लुधियाना में डेल्टा प्लस की दस्तक, पंजाब में 30 जून तक रहेगी पाबंदी 
पंजाब में शुक्रवार को कोरोना महामारी के कारण 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 341 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 15956 तक पहुंच गई है।  
पढ़ें पूरी खबर... 

पैसों के लेनदेन में हत्या: गुरदासपुर में डॉक्टर को बेरहमी से मार डाला, दुकान में बोरी के अंदर मिला शव
कस्बा बहरामपुर में उधार के पैसों को लेकर एक डॉक्टर का बेरहमी से कत्ल करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर के शव देनदार की दुकान से बोरी में बंधा हुआ बरामद हुआ है, जिसे डॉक्टर के परिजनों ने तलाश किया। वहीं पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी के बयान के आधार पर दुकान के मालिक एवं एक अन्य आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।  
पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed