फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Six injured, one died in Amritsar road accident

अमृतसर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार इनोवा कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत; 6 लोग घायल

Wed, 07 Oct 2026 10:35 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 07 Oct 2026 10:35 PM IST
सार

अमृतसर में बुधवार रात को एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहा इनोवा कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक शख्स की मौत और छह लोगों के घायल होने की जानकारी है। 

विज्ञापन
Six injured, one died in Amritsar road accident
अमृतसर में दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

खंडवाला इलाके में बुधवार रात तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि करीब छह लोग घायल हो गए। हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा समेत कई लोग कार की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पीसीआर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इनोवा चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। आरोपी चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, इनोवा कार खंडवाला के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान उसने सड़क पर मौजूद लोगों और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

 
मौके पर मौजूद लोगों ने जताया नशे में होने का शक
हादसे के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इनोवा चालक के नशे की हालत में होने की बात कही। हालांकि पुलिस ने अभी तक चालक के नशे में होने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पीसीआर टीम के पुलिस अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें लोगों से हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाने भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस कार चालक और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed