पंजाब: अब नवजोत सिद्धू ने बिक्रम मजीठिया पर साधा निशाना, डीजीपी से पूछे सवाल
नवजोत सिद्धू लगातार कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मुखर रहे हैं। वे ड्रग माफिया के खिलाफ एक्शन न लेने पर कई बार सवाल उठा चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटकपूरा गोलीकांड में कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सवाल उठाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को बिक्रम सिंह मजीठिया पर सवाल उठाए। उन्होंने डीजीपी के नाम एक ट्वीट कर कई सवाल पूछे। सिद्धू ने डीजीपी से सवाल किया कि आपने मजीठिया के बारे में क्या किया। उन लोगों के बारे में क्या किया, जिन्होंने पंजाब में केमिकल ड्रग फैक्ट्री स्थापित करने के लिए राजनीतिक सुविधा और संरक्षण दिया। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा सरकार को भेजी गई एसटीएफ रिपोर्ट में उल्लिखित बड़ी मछली पर क्या कार्रवाई की जाती है। इस प्रकार आज वह हम पर केस करने की धमकी देता है।
To DGP ... What have you done about Majithia ? About those who gave political facilitation & protection to set-up Chemical Drug Factory in Punjab ? What is action taken on Big fish mentioned in STF report sent by Hon High Court to Govt ? Thus today he threatens to put cases on us pic.twitter.com/RjtZKm3m2p
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) June 26, 2021विज्ञापन
हाईकमान की तीन सदस्यीय कमेटी के मिलने के बाद से शांत चल रहे विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया। सिद्धू ने इस बार कैप्टन से उनके कामकाज का रिपोर्ट कार्ड मांगने के साथ ही उन्हें खुली चुनौती भी दे दी। सिद्धू ने कहा कि वह (कैप्टन) कौन होते हैं पार्टी में मेरे लिए दरवाजा बंद करने वाले? इस बार सिद्धू के तेवर इतने तल्ख दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने कैप्टन के अलावा पार्टी हाईकमान पर भी तंज कसने में गुरेज नहीं किया।
दिल्ली के अंग्रेजी अखबारों को दिए इंटरव्यू में सिद्धू ने कहा कि जब चुनाव आते हैं तो पार्टी को उनकी याद आ जाती है। उन्होंने कहा, ‘मैं कोई शोपीस नहीं हूं।’माना जा रहा है कि नवजोत सिद्धू की अचानक बढ़ी तल्खी का मुख्य कारण यह है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुलाकात के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह को तो दिल्ली बुला लिया लेकिन सिद्धू को नहीं बुलाया गया। हालांकि अब तक यही चर्चा थी कि सोनिया गांधी कैप्टन और सिद्धू को साथ बैठाकर विवाद को सुलझाएंगी।
सोमवार को सिद्धू ने कैप्टन पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि कैप्टन हर रोज झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में सिस्टम ही काम नहीं करने देता, इसलिए अब बदलाव जरूरी है। सिद्धू ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया कि वह उपमुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और गृह विभाग संभालना चाहते हैं।