फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 26 July 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: खुले 10-12वीं तक के स्कूल और कैप्टन मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी

Mon, 26 Jul 2021 05:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Jul 2021 05:05 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को ताजपोशी के दौरान जिन तेवरों का प्रदर्शन किया, उससे पंजाब कांग्रेस के भीतर कलह और बढ़ने लगी है। विधायक राजकुमार वेरका ने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोला और कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रति सिद्धू के व्यवहार की कड़ी आलोचना की। इसके साथ ही वेरका ने किसी का नाम लिए बिना उन कैबिनेट मंत्रियों पर निशाना साधा जो सिद्धू की आवभगत में दिन-रात जुटे रहे। 

विज्ञापन
Punjab Top News 26 July 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के मामलों में गिरावट के बीच सोमवार से पंजाब में 10वीं से 12वीं के स्कूल खुल गए। स्कूल में वही शिक्षक प्रवेश कर पाए, जिन्होंने टीके की दोनों खुराकें लगवाई हुई हैं। वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को ताजपोशी के दौरान जिन तेवरों का प्रदर्शन किया, उससे पंजाब कांग्रेस के भीतर कलह और बढ़ने लगी है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


Punjab School Reopen: दसवीं से बारहवीं कक्षाओं के लिए स्कूल खुले, अभिभावकों की अनुमति लेकर पहुंचे विद्यार्थी
कोरोना के मामलों में गिरावट के बीच सोमवार से पंजाब में 10वीं से 12वीं के स्कूल खुल गए। स्कूल में वही शिक्षक प्रवेश कर पाए, जिन्होंने टीके की दोनों खुराकें लगवाई हुई हैं। विद्यार्थियों के लिए स्कूल में प्रवेश के लिए माता-पिता की स्वीकृति भी जरूरी रही। शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण को लेकर जारी की गई सरकार की गाइड लाइन के अनुरूप सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब : अब कैप्टन मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी, अहम रहेगा चुनाव-पूर्व परिवर्तन
पंजाब कांग्रेस का प्रधान बदलने के बाद अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी कर रहे हैं। चुनाव से पूर्व होने वाले इस फेरबदल को अहम माना जा रहा है। जातिगत समीकरण को साधने के लिए कैप्टन उपमुख्यमंत्री के रूप में किसी हिंदू चेहरे को शामिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...

सिद्धू के खिलाफ कांग्रेस विधायक ने खोला मोर्चा: कहा- पंजाब में कैप्टन ही हाईकमान, उन्हीं की वजह से प्रदेश में सरकार
पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को ताजपोशी के दौरान जिन तेवरों का प्रदर्शन किया, उससे पंजाब कांग्रेस के भीतर कलह और बढ़ने लगी है। विधायक राजकुमार वेरका ने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोला और कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रति सिद्धू के व्यवहार की कड़ी आलोचना की।
पढ़ें विस्तृत खबर...

लुधियाना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बेकाबू कार सिधवां नहर में गिरी, दो युवकों सहित तीन की मौत
पंजाब के लुधियाना में कार नहर में गिरने से दो युवकों सहित तीन की मौत हो गई। जबकि एक युवक ने समय पर गाड़ी की खिड़की खोल दी। वहां मौजूद लोगों ने उसे रस्सी के सहारे खींच कर युवक को बाहर निकाल दिया। जबकि तेज बहाव के कारण बाकी तीनों की खिड़कियां नहीं खुल सकीं। जिस कारण तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।    

पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब कांग्रेस का हाल : पार्टी की फजीहत भी करा सकते हैं सिद्धू के तेवर, कैप्टन से तालमेल पर संशय
कांग्रेस भवन में शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने जो तेवर दिखाए और जिस तरह अपनी ही पार्टी के विधायक दल के नेता की अनदेखी की, उसने सिद्धू और कैप्टन के बीच की दूरी और बढ़ा दी है। 
पढ़ें विस्तृत खबर... 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed