फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three died due to drowning after car falls into canal in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बेकाबू कार सिधवां नहर में गिरी, दो युवकों सहित तीन की मौत

Sun, 25 Jul 2021 09:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Jul 2021 09:00 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में दो युवक और एक युवती है। जबकि समय रहते एक युवक को लोगों ने बचा लिया। 

विज्ञापन
Three died due to drowning after car falls into canal in Ludhiana of Punjab
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में कार नहर में गिरने से दो युवकों सहित तीन की मौत हो गई। जबकि एक युवक ने समय पर गाड़ी की खिड़की खोल दी। वहां मौजूद लोगों ने उसे रस्सी के सहारे खींच कर युवक को बाहर निकाल दिया। जबकि तेज बहाव के कारण बाकी तीनों की खिड़कियां नहीं खुल सकीं। जिस कारण तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान गुरदासपुर के रहने वाले पाहुल, प्रभजोत के रूप में हुई है, जबकि मृतक युवती महानगर के एक पीजी में रहती है। मूलरूप से वह दिल्ली की है। जिस युवक को लोगों ने बचाया उसकी पहचान राहुल (20) के रूप में हुई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पहले तीनों को रघुनाथ अस्पताल पहुंचाया। जहां तीनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए।
विज्ञापन

 
राहुल ने बताया कि वह पाहुल और प्रभजोत तीनों गुरदासपुर के हैं। करीब दो महीने पहले ही प्रभजोत के परिवार वालों ने नई स्विफ्ट कार ली थी। दिल्ली की रहने वाली त्रिशा महानगर के एक कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही थी। राहुल और प्रभजोत की त्रिशा के साथ दोस्ती थी। रविवार को सुबह करीब 11 बजे राहुल, प्रभजोत और पाहुल प्रभजोत की स्विफ्ट कार में लुधियाना पहुंचे थे। यहां पर त्रिशा को उन्होंने साथ लिया और शापिंग मॉल घूमने निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय घूमने और इकट्ठा होकर खाना खाया। शाम को तीनों ने त्रिशा को उसके पीजी छोड़ना था और खुद आगे गुरदासपुर के लिए जाना था। जब वह दक्षिणी बाईपास के रास्ते लाडोवाल की तरफ जा रहे थे तो गड़वासू पुली के पास एक चालक ने गाड़ी को अचानक टर्न कर दिया। जिससे उनकी गाड़ी उसे बचाने के चक्कर में बेकाबू हो गई।

गाड़ी पाहुल चला रहा था, जबकि प्रभजोत आगे बैठा था। राहुल पीछे त्रिशा के साथ बैठा हुआ था। जैसे ही पत्थर से होते हुए गाड़ी नहर में गई तो राहुल ने एक दम से अपनी खिड़की खोल दी और बाहर निकल गया, जबकि प्रभजोत, पाहुल और त्रिशा की तरफ वाली खिड़की खुली नहीं। जिस कारण तीनों पानी में डूब गए। गाड़ी गिरते ही वहां लोग इकट्ठे हो गए। 

लोगों ने रस्सी के सहारे राहुल को बाहर खींच लिया। बाकी लोगों को बचाने की कोशिश की गई लेकिन खिड़की नहीं खुल पाई। जिसके बाद क्रेन बुलाई गई और गाड़ी को बाहर निकाला गया। तीनों गाड़ी में बेहोश पड़े थे। तीनों को तुरंत रघुनाथ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। दूसरी गाड़ी चालक कौन है, उसका पता लगाया जा रहा है। आस-पास सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed