फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 13 July 2021

पंजाब: नवजोत सिद्धू ने फेंकी गुगली और उद्योगों पर लगी बिजली इस्तेमाल की पाबंदी हटी... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Tue, 13 Jul 2021 05:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Jul 2021 05:19 PM IST
सार

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का गुस्सा नहीं थम रहा। वहीं किसानों के विरोध को झेल रहे पंजाब भाजपा के नेताओं ने भी अब जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। राजपुरा में रविवार को भाजपा नेताओं के साथ जो हुआ, उसके बाद से भाजपाई जबरदस्त गुस्से में हैं। वहीं पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह का कारण बने नवजोत सिद्धू ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की शान में खूब कसीदे पढ़े। 

विज्ञापन
Punjab Top News 13 July 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य भर में बिजली संकट से निपटने के लिए उद्योगों पर लगाई सभी बिजली कटौती को सोमवार शाम को तुरंत प्रभाव से हटाने के आदेश दिया। मानसून में देरी के कारण कृषि और घरेलू दोनों क्षेत्रों में बिजली की बढ़ी अप्रत्याशित मांग के कारण राज्य में बिजली संकट पैदा हुआ था। पढ़ें अन्य खबरें...

विज्ञापन


सिद्धू की गुगली: आम आदमी पार्टी की तारीफ में नवजोत ने पढ़े कसीदे, पंजाब की सियासत में हो सकता है धमाका
पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह का कारण बने नवजोत सिद्धू ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की शान में खूब कसीदे पढ़े। सिद्धू ने कहा कि मेरे विजन और पंजाब के लिए काम को आम आदमी पार्टी ने हमेशा पहचाना है। फिर चाहे वह 2017 से पहले की बात हो, ड्रग्स, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार हो या बिजली संकट का सामना।  
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...

चला गया 83 का सितारा: रणजी की एक पारी ने बदली थी यशपाल शर्मा की जिंदगी, विश्व कप में खूब चला था बल्ला
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य यशपाल शर्मा का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पंजाब के लुधियाना के पुराने कचहरी रोड के पास के रहने वाले यशपाल शर्मा 1978 से 1985 तक भारतीय टीम के लिए खेले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...

हादसा: दो टिप्परों के बीच फंसी लकड़ी से भरी गाड़ी, तीन युवकों की दर्दनाक मौत 
पंजाब के दसूहा में मंगलवार सुबह करीब तीन बजे हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा हाजीपुर चौक के पास हुआ। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे हाजीपुर चौक में तीन वाहनों की भिड़ंत हो गई। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई।  
पढ़ें विस्तृत खबर...

टकराव की आशंका: किसानों के हमले से गुस्से में भाजपाई, कहा-अब हम भी जवाब देंगे, किसानों ने किया पलटवार
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का गुस्सा नहीं थम रहा। वहीं किसानों के विरोध को झेल रहे पंजाब भाजपा के नेताओं ने भी अब जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। राजपुरा में रविवार को भाजपा नेताओं के साथ जो हुआ, उसके बाद से भाजपाई जबरदस्त गुस्से में हैं।

पढ़ें विस्तृत खबर...

उद्योगों पर लगी बिजली इस्तेमाल की पाबंदी हटी, सीएम अमरिंदर सिंह के आदेश के बाद मिली बड़ी राहत
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य भर में बिजली संकट से निपटने के लिए उद्योगों पर लगाई सभी बिजली कटौती को सोमवार शाम को तुरंत प्रभाव से हटाने के आदेश दिया। मानसून में देरी के कारण कृषि और घरेलू दोनों क्षेत्रों में बिजली की बढ़ी अप्रत्याशित मांग के कारण राज्य में बिजली संकट पैदा हुआ था। 
पढ़ें विस्तृत खबर...    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed