फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 12 July 2021

पंजाब: विधायक सिमरजीत बैंस पर दुष्कर्म का केस और किसानों ने भाजपा नेताओं को पीटा... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Mon, 12 Jul 2021 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Jul 2021 05:01 PM IST
सार

इस बार टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेल पंजाब के लिए बेहद अहम है। 21 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में पंजाब को हॉकी टीम की कमान मिली है। पंजाब पुलिस में डीएसपी मनप्रीत सिंह देश की हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही ओलंपिक में शामिल होने वाले भारत के 117 खिलाड़ियों की टुकड़ी के ध्वजवाहक भी वही होंगे।

विज्ञापन
Punjab Top News 12 July 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच माह से दुष्कर्म के आरोपों को झेल रहे विधायक सिमरजीत सिंह बैंस आखिरकार इस मामले में फंस गए हैं। लुधियाना की डिवीजन नंबर छह पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, उनके भाई कर्मजीत सिंह, बलजिंदर कौर, सुखचैन सिंह, परमजीत सिंह पम्मा व विधायक के पीए गोपी शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं नए कृषि कानूनों को लागू करने से नाराज किसानों ने राजपुरा शहर में एक भाजपा पार्षद की जमकर पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं भाजपा के अन्य नेताओं को भारी पुलिस सुरक्षा के साथ निकाला गया। दरअसल, रविवार को नई अनाज मंडी के पीछे भारत विकास परिषद भवन में भाजपा की बैठक में जमकर हंगामा हुआ।  पढ़ें अन्य खबरें 
विज्ञापन


पंजाब: विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, पांच माह बाद अदालत के आदेश पर कार्रवाई
पांच माह से दुष्कर्म के आरोपों को झेल रहे विधायक सिमरजीत सिंह बैंस आखिरकार इस मामले में फंस गए हैं। लुधियाना की डिवीजन नंबर छह पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, उनके भाई कर्मजीत सिंह, बलजिंदर कौर, सुखचैन सिंह, परमजीत सिंह पम्मा व विधायक के पीए गोपी शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 354, 354 ए, 506 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ता पंजाब: कनाडा तक फैला है पंजाबी तस्करों का वर्चस्व, आतंकवाद को भी हो रही फंडिंग
हाल ही में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा नशे की तीन बड़ी खेप बरामदगी के बाद हुई जांच से एक बात साफ हो गई है कि तस्करी के धंधे के तार कनाडा व आतंकवाद से जुड़े हुए हैं। इन सबके पीछे पंजाबी मूल के लोगों का भी हाथ है। कनाडा बैठकर गिरोह हवाला के जरिए जहां पैसे का आदान प्रदान कर रहा है, वहीं इसका एक बड़ा हिस्सा आतंकवाद को दे रहा है।   
पढ़ें पूरी खबर...

टोक्यो ओलंपिक: 21 साल बाद पंजाब को मिली हॉकी की कमान, डीएसपी मनप्रीत सिंह करेंगे टीम का नेतृत्व 
इस बार टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेल पंजाब के लिए बेहद अहम है। 21 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में पंजाब को हॉकी टीम की कमान मिली है। पंजाब पुलिस में डीएसपी मनप्रीत सिंह देश की हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही ओलंपिक में शामिल होने वाले भारत के 117 खिलाड़ियों की टुकड़ी के ध्वजवाहक भी वही होंगे।

पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब: कांग्रेस पार्षद ने कार से मां-बेटे को कुचला, बच्चे की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा 
पंजाब में रायकोट के सीनियर कांग्रेस नेता और वार्ड नंबर 12 से पार्षद बलजिंदर सिंह रिम्पा ने रविवार रात कार चलाते हुए मां बेटे को कुचल दिया। इस दुर्घटना में 14 वर्षीय नितिन वर्मा की मौत हो गई जबकि उसकी मां सीता देवी को गंभीर चोट आई हैं। उन्हें रायकोट के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा एक अन्य महिला चंदा रानी भी कार की चपेट में आने से घायल हो गई है।
पढ़ें पूरी खबर...

गुस्सा: राजपुरा में नाराज किसानों ने भाजपा पार्षद को पीटा, कपड़े फाड़े, पुलिसबल ने सुरक्षित बाहर निकाला
नए कृषि कानूनों को लागू करने से नाराज किसानों ने राजपुरा शहर में एक भाजपा पार्षद की जमकर पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं भाजपा के अन्य नेताओं को भारी पुलिस सुरक्षा के साथ निकाला गया। दरअसल, रविवार को नई अनाज मंडी के पीछे भारत विकास परिषद भवन में भाजपा की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बैठक की भनक लगते ही किसान संगठन भी वहां पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।   
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed