फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Will Lead Hockey Team in Tokyo Olympic 2021

टोक्यो ओलंपिक: 21 साल बाद पंजाब को मिली हॉकी की कमान, डीएसपी मनप्रीत सिंह करेंगे टीम का नेतृत्व

Mon, 12 Jul 2021 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Jul 2021 12:43 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल में पंजाब की तरफ से 15 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह दूसरा सबसे बड़ा दल है। टोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों की संख्या में हरियाणा पहले स्थान पर है। 
 

विज्ञापन
Punjab Will Lead Hockey Team in Tokyo Olympic 2021
Tokyo Olympic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस बार टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेल पंजाब के लिए बेहद अहम है। 21 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में पंजाब को हॉकी टीम की कमान मिली है। पंजाब पुलिस में डीएसपी मनप्रीत सिंह देश की हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही ओलंपिक में शामिल होने वाले भारत के 117 खिलाड़ियों की टुकड़ी के ध्वजवाहक भी वही होंगे।

विज्ञापन


पंजाब के खेल मंत्री राणा सोढी ने रविवार को बताया कि राज्य सरकार और प्रदेश के लोग ओलंपिक के लिए भारत की पदक तालिका में पंजाब को शीर्ष राज्यों में देखने की उम्मीद रखते हैं। पंजाब को खेल के क्षेत्र में अगुआ बनाने की योजना पहले से ही लागूकरण के विभिन्न चरणों पर है, जिसका मोटो ‘कैच-देम-यंग’ है। कई प्रतिभाशाली नौजवानों की पहचान की गई है और विभाग ने जमीनी स्तर पर नौजवानों की प्रतिभा को पहचानने की पहल की है। नौजवानों की प्रतिभा निखारने और उनको बड़े मुकाबलों के लिए तैयार करने के लिए शीर्ष प्रशिक्षकों का सहयोग लिया जा रहा है। 
विज्ञापन



पंजाब का दूसरा सबसे बड़ा दल
देश से टोक्यो ओलंपिक जाने वाले 117 खिलाड़ियों में पंजाब का दूसरा सबसे बड़ा दल है। पंजाब के 15 खिलाड़ी (14 फीसदी) ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। सबसे ज्यादा हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक में शिरकत करेंगे। जापान के टोक्यो में इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के 15 खिलाड़ी जाएंगे टोक्यो
हॉकी:
हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, मनदीप सिंह और गुरजीत कौर
शूटिंग: अंजुम मोदगिल और अंगद वीर सिंह 
मुक्केबाजी: सिमरनजीत कौर 
एथलेटिक्स: कमलप्रीत कौर, तेजिंदरपाल सिंह तूर और गुरप्रीत सिंह 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed