फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 1 November 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: दिवाली पर पंजाब सरकार ने दिया बिजली दरों में कटौती का तोहफा, मनप्रीत बादल के रिश्तेदार ने किया अरविंद केजरीवाल पर मानहानि का केस

Mon, 01 Nov 2021 05:26 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Mon, 01 Nov 2021 05:26 PM IST
सार

दिवाली पर पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने बिजली दरों में तीन रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से कटौती का एलान किया है। कैबिनेट की मीटिंग के बाद सीएम ने यह जानकारी दी। इससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी। वहीं, वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के रिश्तेदार ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है।

विज्ञापन
Punjab Top News 1 November 2021
पंजाब की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मेट्टारोला ने ‘पंजाबन’ गुरजीत कौर को टॉप करने के लिए सम्मानित किया है। रोम स्थित राष्ट्रपति हाउस में गत दिवस आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले 25 टॉपर विद्यार्थियों में कपूरथला के समीपतर्वी गांव सुन्नड़वाल की मूल निवासी गुरजीत कौर एकमात्र पंजाबी थीं। यहीं नहीं, गुरजीत कौर 13 साल से लगातार हर कक्षा में टॉप करती आ रही हैं। इटली के राष्ट्रपति के हाथों शैक्षणिक स्तर का उच्चतम सम्मान हासिल करके गुरजीत कौर गदगद हैं, वहीं, गांव सुन्नड़वाल में उसके दादा-दादी व पूरा गांववासी भी मान महसूस कर रहे हैं। इटली के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी भारतीय को किसी शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रपति की ओर से पुरस्कृत किया गया है। गुरजीत कौर अपनी प्रारंभिक पढ़ाई मुकम्मल करने के बाद इटली के रोम शहर स्थित कतोलीको यूनिवर्सिटी में मेडिकल की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। उनके पिता जसवंत सिंह व माता मनजीत कौर दक्षिणी इटली की पूलिया स्टेट में एक खेती फार्म में काम करते हैं। गुरजीत कौर के गांव सुन्नड़वाल में खुशी का आलम हैं। अपनी पोती की उपलब्धि पर दादा संतोख सिंह व दादी जीत कौर फख्र महसूस कर रहे हैं। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


पंजाब सरकार का बड़ा एलान: बिजली की दरों में प्रति यूनिट तीन रुपये की कटौती, आज से लागू होंगी नई दरें

पंजाब विधानभा चुनाव के मद्देनजर चन्नी सरकार ने सोमवार को बड़ा एलान किया। कैबिनेट की मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में बिजली दरों में तीन रुपये प्रति यूनिट की कटौती की घोषणा की। नई दरें सोमवार से ही लागू हो जाएंगी। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के मुफ्त बिजली के चुनावी वादे पर तंज कसते हुए चन्नी ने कहा कि उनकी सरकार के सर्वेक्षण से सामने आया कि लोग सस्ती बिजली चाहते थे, मुफ्त बिजली नहीं। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


पंजाब: वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के रिश्तेदार ने अरविंद केजरीवाल पर दायर किया मानहानि का केस, कहा- माफ नहीं करूंगा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोमवार को पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के रिश्तेदार जयजीत सिंह जौहल उर्फ जोजो ने स्थानीय अदालत में मानहानि का केस दायर कर दिया। जोजो ने कहा कि केजरीवाल गलत बयानबाजी करके बाद में माफी मांगते है, अगर केजरीवाल उनसे माफी भी मांगेंगे तो भी वे उनको माफ नहीं करेंगे। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में फिर बदले अफसर: 16 आईएएस सहित 29 पीसीएस के तबादले, पटियाला और बठिंडा में नए निगम कमिश्नर तैनात

पंजाब सरकार ने सोमवार को फिर से बड़े स्तर पर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें 16 आईएएस और 29 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। सरकार ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के गढ़ पटियाला और बठिंडा में नए नगर निगम कमिश्नर तैनात किए हैं। आईएएस देविंदर सिंह को फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। ...पढ़ें विस्तृत खबर

डेंगू का कहर: पंजाब में बिगड़े हालात, इस साल तीन गुना ज्यादा मौतें, अब तक 16450 लोग चपेट में, 66 मरे

पंजाब में डेंगू बेकाबू हो गया है। सूबे में इस बीमारी ने पिछले चार वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जबकि मौतें तीन गुना ज्यादा दर्ज की गई हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 16,450 लोगों में डेंगू की पुष्टि और 66 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले सालों में डेंगू से मौतों का आंकड़ा 18 से 22 के बीच रहता था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सबसे ज्यादा खराब हालात मोहाली के हैं। इस जिले में अब तक डेंगू के 2457 मामले आए हैं और 31 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। बठिंडा में 2063 पॉजिटिव मरीज व चार की मौत, होशियारपुर में 1465, अमृतसर में 1461 और पठानकोट में 1434 डेंगू के मामले और एक संक्रमित की मौत दर्ज की गई है।  ...पढ़ें विस्तृत खबर


पंजाब: जालंधर के विधायकों, सांसद और पूर्व सांसद के घर पर पहुंचे सीएम चरणजीत चन्नी, दूर किए गिले-शिकवे

कांग्रेस आलाकमान से मिले निर्देशों पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अमल करना शुरू कर दिया है। दो दिन पहले राहुल गांधी ने चन्नी से कहा था कि वे राज्य के सभी नाराज नेताओं से मिलकर बैठक करें। इसी मुहिम के तहत रविवार को वे जालंधर पहुंचे और पार्टी के विधायकों सहित सांसद संतोख चौधरी और पूर्व सांसद मोहिंदर केपी के घर पहुंचकर गिले-शिकवे दूर किए। जालंधर दौरे के दौरान चन्नी ने पहले सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे और शीश नवाया। उसके बाद सीएम ने सांसद संतोख सिंह चौधरी सहित जालंधर सेंट्रल से विधायक राजिंदर बेरी, जालंधर वेस्ट से विधायक सुशील रिंकू और जालंधर नॉर्थ से विधायक बाबा हैनरी से उनके निवास स्थान पर जाकर मुलाकात की। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed