फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab CM Charanjit Channi reached the house of MLAs MP and former MP of Jalandhar

पंजाब: जालंधर के विधायकों, सांसद और पूर्व सांसद के घर पर पहुंचे सीएम चरणजीत चन्नी, दूर किए गिले-शिकवे

Mon, 01 Nov 2021 12:17 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: प्रमोद कुमार Updated Mon, 01 Nov 2021 12:17 PM IST
सार

पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी सांसद संतोख सिंह चौधरी, विधायक राजिंदर बेरी, सुशील रिंकू और बाबा हैनरी के घर पहुंचे। गौरतलब है कि दो दिन पहले कांग्रेस आलाकमान ने नाराज नेताओं से मिलने के निर्देश उन्हें दिए थे। इस दौरान सीएम ने अपने सभी गिले-शिकवे पंजाब के नेताओं से दूर किए। पंजाब में सीएम बनने के बाद से चन्नी काफी एक्टिव हुए हैं।

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Channi reached the house of MLAs MP and former MP of Jalandhar
विधायक सुशील रिंकू के घर पहुंचे सीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस आलाकमान से मिले निर्देशों पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अमल करना शुरू कर दिया है। दो दिन पहले राहुल गांधी ने चन्नी से कहा था कि वे राज्य के सभी नाराज नेताओं से मिलकर बैठक करें। इसी मुहिम के तहत रविवार को वे जालंधर पहुंचे और पार्टी के विधायकों सहित सांसद संतोख चौधरी और पूर्व सांसद मोहिंदर केपी के घर पहुंचकर गिले-शिकवे दूर किए। जालंधर दौरे के दौरान चन्नी ने पहले सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे और शीश नवाया। उसके बाद सीएम ने सांसद संतोख सिंह चौधरी सहित जालंधर सेंट्रल से विधायक राजिंदर बेरी, जालंधर वेस्ट से विधायक सुशील रिंकू और जालंधर नॉर्थ से विधायक बाबा हैनरी से उनके निवास स्थान पर जाकर मुलाकात की। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पठानकोट: नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे दो बुजुर्ग चढ़े 100 फुट ऊंचे टावर पर, दी आत्मदाह की धमकी
विज्ञापन


टीचरों ने किया विरोध
सीएम ने पार्टी गतिविधियों को लेकर हर एक विधायक से खास बातचीत की। पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने भी सीएम से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई तरह की चर्चाएं की। इसके बाद सीएम ने जालंधर कैंट में आर्मी के कटोच स्टेडियम में सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल का भी शुभारंभ किया। सीएम को अपने दौरे के दौरान बेरोजगार टीचरों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बीच रास्ते में ही रोक लिया और सीएम तक पहुंचने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी कमान संभालने की दिशा में काम
आलाकमान ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार करने की सारी जिम्मेदारी सीएम चन्नी को सौंप दी है। बीते हफ्ते राहुल गांधी ने चन्नी सहित प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं के साथ बातचीत कर पंजाब कांग्रेस में फैले बिखराव और कैप्टन के नई पार्टी के एलान से होने वाले नुकसान पर गंभीरता से विचार किया था। चन्नी का जालंधर दौरा इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें-रोम में पंजाब की बेटी ने रोशन किया नाम: मेडिकल में टॉप कर पंजाबन गुरजीत कौर ने इटली के राष्ट्रपति से लिया सम्मान

मंदिर सामग्री को किया जीएसटी मुक्त
जालंधर जिले के श्री सिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इस मंदिर में इस्तेमाल के लिए लाई जाने वाली सामग्री को जीएसटी मुक्त करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed