फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Power Rates Slashed By 3 Rupees in Punjab Months Ahead Of Polls

दिवाली पर तोहफा: पंजाब में बिजली की दरों में प्रति यूनिट तीन रुपये की कटौती, कर्मचारियों का डीए 11 फीसदी बढ़ाया

Mon, 01 Nov 2021 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Nov 2021 04:01 PM IST
सार

पत्रकारवार्ता में सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि हमारी सरकार के सर्वेक्षण से सामने आया कि लोग सस्ती बिजली चाहते थे, मुफ्त बिजली नहीं।

विज्ञापन
Power Rates Slashed By 3 Rupees in Punjab Months Ahead Of Polls
सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : twitter @CMOPb

विस्तार

दिवाली पर पंजाब के लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए राज्य मंत्रिमंडल ने 7 किलोवाट तक के लोड वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 3 रुपये प्रति यूनिट कटौती करने का एलान किया है। नई दरें सोमवार से ही लागू हो गई हैं। इस फैसले से राज्य के कुल 71.75 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 69 लाख को लाभ होगा। वहीं कर्मचारियों का डीए 11 फीसदी बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

 
सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि नए फैसले के बाद पहले बिजली की 100 यूनिट के लिए उपभोक्ताओं को 4.19 रुपये प्रति यूनिट के बजाय अब 1.19 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल देना होगा। इसी तरह अन्य स्लैब के लिए दरों में 3 रुपये प्रति यूनिट की कटौती की गई है। इस कटौती के लिए राज्य सरकार प्रतिवर्ष 3316 करोड़ रुपये वहन करेगी।
विज्ञापन

 
अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ीं श्रेणियों, गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे लोगों के लिए एक किलोवॉट तक मुफ्त बिजली की मौजूदा सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। पंजाब सरकार ने 2 किलोवॉट से कम बिजली लोड वाले उपभोक्ताओं की बकाया राशि पहले ही माफ कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



2 किलोवाट क्षमता वाले उपभोक्ता

  • यूनिट           मौजूदा दर      नई दर
  • 0-100            4.19            1.19
  • 101-300        7.01             4.01
  • 300 से अधिक    8.76           5.76


2-7 किलोवाट क्षमता वाले उपभोक्ता

  • 0-100              4.49             1.49
  • 101-300          7.01             4.01
  • 300 से अधिक    8.76            5.76



 

फैसले से मेरी पत्नी भी हुई खुश: चन्नी

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि बिजली दरों में कटौती का फैसला राज्य में बड़े पैमाने पर सर्वे करवाने के बाद लिया गया है। सोमवार से ही प्रभावी हो गई नई बिजली दरों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि इस फैसले से मेरी पत्नी भी खुश हैं और उन्होंने भी बिजली की दरें घटाने को सही कदम करार दिया है।

चुनावी माहौल में आप के 3 रुपये यूनिट को दिया जवाब
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बिजली दरों में 3 रुपये प्रति यूनिट की कटौती को सियासी हलकों में आम आदमी पार्टी (आप) के बिजली संबंधी एलान के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सरकार बनने पर सभी वर्गों को 3 रुपये प्रति यूनिट बिजली देने का चुनावी वादा किया है। साल 2017 में कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बिजली दरें घटाने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद निजी बिजली कंपनियों से पिछली सरकार द्वारा किए समझौतों का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बिजली दरें घटाने से वादे से पीछे हट गए थे। 

पंजाब के मुलाजिमों का डीए 11 फीसदी बढ़ा

पंजाब के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की मांगों को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने सोमवार को महंगाई भत्ते में 11 प्रतिशत वृद्धि करने का एलान किया। इस फैसले से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का मौजूदा 17 प्रतिशत डीए बढ़कर 28 प्रतिशत हो जाएगा। यह फैसला 1 जुलाई, 2021 से लागू होगा। इस फैसले से राज्य सरकार पर 440 करोड़ रुपये का मासिक अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। 

1 जनवरी 2016 के बाद भर्ती मुलाजिमों को भी वेतन वृद्धि
मुख्यमंत्री ने एलान किया कि जो कर्मचारी एक जनवरी, 2016 के बाद भर्ती हुए हैं, उनको भी बाकी कर्मचारियों की तरह ही संशोधित वेतन में न्यूनतम 15 प्रतिशत वृद्धि का लाभ मिलेगा। हालांकि, संशोधित वेतन निर्धारित करने के मौके पर कनिष्ठ कर्मचारी का वेतन उसके वरिष्ठ की अपेक्षा अधिक तय नहीं होगा। 

दो अन्य बिल को दी गई मंजूरी
एसबीएस नगर में लैमरिन टैक स्किल्स यूनिवर्सिटी और एसएएस नगर में प्लाक्षा यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए अध्यादेशों को बिलों में बदलने की मंजूरी दे दी गई है। इस तरह पंजाब मंत्रिमंडल की मंजूरी के साथ रेलमाजरा बलाचौर एसबीएस नगर में लैमरिन टैक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब और आईटी सिटी एसएएस नगर में प्लाक्षा यूनिवर्सिटी पंजाब की स्थापना के लिए रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार, मंत्रिमंडल ने बिलों को मंजूर करने के साथ ही पंजाब विधानसभा के आगामी सत्र में इन्हें पेश करने की भी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed